Bhind News: प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, परिजनों ने प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च-पेट्रोल
Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड ज़िले में खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई है। युवक खड़ीत गांव का रहने वाला था, उसका शव गांव से 20 किलोमीटर दूर अटेर थाने के खिफौना गांव में एक शख्स के घर के आंगन में मिला।
घटना के बाद से परिजन और युवक के गांव के लोगों में आक्रोश है। वे पोस्टमॉर्टम के बाद अस्पताल के सामने युवक का शव रखकर बैठ गए। उसके बाद शव सड़क रखकर जाम लगने के कारण भिंड के इंदिरा गांधी चौराहे पर रात भर लंबा जाम लगा था।

यह जाम रात्रि एक बजे तक लगा रहा। इस कारण से लंबी कतार वाहनों की लगी हुई। इस दौरान पुलिस को हल्के बल का प्रयोग भी किया। मृतक युवक के परिजनों के सपोर्ट में बैठे समर्थकों को पुलिस ने मौके से खदेड़ दिया।
पुलिस के मुताबिक खड़ीत गांव के रहने वाले अमित पुत्र रामकिशोर कटारे का शव खिफौना गांव के करू बिछौलिया के घर पर मिला। मृतक के परिवार ने करू बिछौलिया समेत चार लोगों पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गांव के सरपंच पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप है। एएसपी संजीव पाठक ने परिवार वालों की बात सुनी, उन्हें जांच का आश्वासन दिया।
खड़ीत गांव के अमित कटारे की हत्या को लेकर मृतक के परिवार की ओर से कुछ ऑडियो वायरल किए गए हैं। कथित तौर पर यह ऑडियो एक युवती और मृतक के पिता के बीच की बातचीत के हैं।युवती द्वारा पूरे मामले में बताया जा रहा है कि अमित की उसके घर खिफौना गांव में मारपीट की जा रही है। उसको बचाने के लिए आप लोग आ जाओ। बार-बार परिवार के सदस्यों द्वारा मारपीट की जानकारी फोन लगाकर एक युवती मृतक के पिता को दे रही है।
इस बात की जानकारी मृतक के परिजनों द्वारा पुलिस को भी दी गई है और ऑडियो भी दिए हैं। यह ऑडियो चर्चा का विषय बने हुए बना हुआ है। इस कारण लोग पूरे मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications