सिर्फ 52 दिन के लिए ‘मरी’ महिला, लाडली बहन के पैसे से दोबारा हो गई जिंदा! बताया मौत के बाद क्या हुआ?

Bhind News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक मृत महिला अंतिम संस्कार के बाद जिंदा मिल गई है‌। महिला को जिंदा देखकर हर कोई हैरान रह गया। असलियत जान पुलिस का माथा भी चकरा गया है।

दरअसल,परिवार के लोगों ने घर की बहू का 52 पहले अंतिम संस्कार कर दिया था। वह नोएडा में घूमती मिली है। इसके बाद परिवार के लोग हैरान हैं। वहीं, महिला के परिवार वालों ने ससुरालियों पर मामला भी दर्ज करवा दिया था।

Bhind dead woman came alive

महिला जीवित है, इस बात खुलासा लाडली बहना योजना की राशि निकालने से हुई है। महिला का अकाउंट पति के मोबाइल नंबर से लिंक था। मथुरा में वह पैसा निकली तो उसका राज खुल गया है।

बताया जा रहा है कि मेहगांव थाना पुलिस द्वारा करीब डेढ़ महीने पहले ग्राम मढ़रौली के पास से एक महिला की अधजली लाश बरामद की थी। मृतक के परिवार वालों ने महिला के रूप में शव की पहचान की थी। इस महिला के मायके पक्ष वालों ने ससुराल पक्ष पर महिला को जान से मारने का आरोप लगाया था । पुलिस ने 302 के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

इसके बाद महिला का नियम अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। मायके और ससुराल पक्ष के लोगों ने मान लिया था कि वह नहीं रही। वहीं, कुछ दिन पहले महिला के पति के फोन पर एक मैसेज आया। मैसजे देखकर पति हैरान हो गया। उसने इस बात की जानकारी पुलिस को दी।

बताया जा रहा है कि जिस महिला को मृत मानकर अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उसी के खाते से मथुरा में आधार कार्ड फिंगरप्रिंट के माध्यम से लाडली बहन योजना के पैसे निकाले गए। पैसा निकालते समय महिला भूल गई कि इस खाते में उसके पति का मोबाइल नंबर लिंक है। पैसे निकालने के मैसेज पति के पास आया तो वह दौड़ा-दौड़ा पुलिस के पास पहुंचा। और पूरी जानकारी दे दी इसके बाद पुलिस की एक टीम मथुरा के लिए रवाना हो गई। इसके बाद वहां पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज देखे तो महिला जिंदा दिखी है।

वहीं, पुलिस ने महिला का फोटो निकालकर आसपास लोगों से पूछा तो कोई खास सुराग नहीं मिला। फिर भी भिंड पुलिस ने हार नहीं मानी। इसके बाद महिला की लोकेशन के आधार पर पीछा करते-करते पुलिस नोएडा तक पहुंच गई। यहां महिला एक मोबाइल पैकिंग कंपनी में बाकायदा नौकरी करते हुए मिली, जिसे पुलिस ने 25 जून को हिरासत में ले लिया था।

पुलिस पूछताछ में महिला का कहना है कि उसे अकेले रहना पसंद है और वह तो शादी भी नहीं करना चाहती थी। घरवालों ने जबरदस्ती उसकी शादी कर दी थी। महिला बेटा-बेटी को छोड़कर गायब हुई थी। पुलिस महिला को बरामद कर भिंड ले आई है। वही भिंड एसपी असित यादव के निर्देश पर मेहगांव और मौ थाना पुलिस बारीकी से हर एक एंगल पर जांच पड़ताल कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+