बस्ती न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

भारत बंद: किसानों के समर्थन में उतरे सपाइयों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, गिरफ्तार

Google Oneindia News

बस्ती। 08 दिसंबर, दिन मंगलवार को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है, वो कृषि कानूनों के खिलाफ पिछले 13 दिनों से दिल्ली बॉर्डर पर डेट हुए है। तो वहीं, उत्तर प्रदेश में भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। किसानों के समर्थन में सुबह नौ बजे उतरे समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने जमकर लाठी बरसाईं और उन्हें हिरासत में लिया। अचानक पिटाई से जुलूस तितर-बितर हो गया।

bharat band: lathicharge on samajwadi party workers

Recommended Video

Bharat Bandh: आगजनी, सड़कें जाम तो कहीं चले पत्थर, भारत बंद से जुड़े Updates | वनइंडिया हिंदी

प्राप्त समाचार के मुताबिक, समाजवादी के कार्यकर्ता ने पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव के नेतृत्व में सुबह नौ बजे गांधीनगर पक्के बाजार में जुलूस निकालकर दुकान बंद कराने निकले। इस दौरान पुलिस ने सपाइयों को घेर लिया और जमकर लाठी बरसाईं। अचानक पिटाई से जुलूस तितर-बितर हो गया। भगदड़ जैसा माहौल बन गया। राहगीर और अगल-बगल के लोग अपनी खिड़कियों और रेलिंग से नजारा देखते रहे।

पूर्व विधायक और जिलाध्यक्ष समेत दर्जनों सपा और कांग्रेस नेता समेत कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन में बने अस्थाई जेल में भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए नेताओं में पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी विपिन शुक्ला, पूर्व विधायक राम ललित, पूर्व विधायक जीतेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, पूर्व विधायक दूधराम, पूर्व राज्य महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह, अरविन्द सोनकर आदि शामिल रहे। सपा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा हमारे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने अकारण लाठीचार्ज किया। हम सभी लोग शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाल रहे थे।

पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के दौरान सपा नेता अतुल चौधरी सहित अन्य को कई जगह पर चोटें भी आई हैं। इस मामले पर सपा नेता राम प्रसाद चौधरी ने कहा कि यह सरकार पूरी तरीके से निरंकुश हो चुकी है। सरकार हर किसी को दबाने का प्रयास कर रही है यह बिल्कुल भी नहीं होने दिया जाएगा। वहीं, सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा की सरकार चाहे जो भी के कर ले हम किसानो के लिए अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।

ये भी पढ़ें:- भारत बंद को लेकर UP में पुलिस सतर्क, पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, देवेंद्र तिवारी समेत कई नेता हिरासत मेंये भी पढ़ें:- भारत बंद को लेकर UP में पुलिस सतर्क, पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, देवेंद्र तिवारी समेत कई नेता हिरासत में

Comments
English summary
bharat band: lathicharge on samajwadi party workers
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X