जमीन के पीछे मां-बेटे ने मिलकर किया जुर्म, महिला होमगार्ड पर तेल डालकर लगा दी आग

बरेली। यूपी में बदमाशों के हौसलें कुछ इस कदर बुलंद हैं कि उन्हें अब पुलिस का भी खौफ नहीं रह गया। ताजा मामला बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र का है, जहां पर ड्यूटी पर जा रही महिला होमगार्ड को जमीनी विवाद के चलते उसके रिश्तेदार ने सड़क पर ही मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से डाक्टरों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

woman homeguard burnt on road

संजयनगर की रहने वाली कांति देवी पत्नी नत्थूलाल होमगार्ड हैं और वो रविवार रात बरेली कॉलेज में लगे एनसीसी कैंप में ड्यूटी करने जा रही थीं। रास्ते में मानसिक अस्पताल के पास उसके रिश्तेदार विजय ने अपनी मां के साथ होमगार्ड को रोक लिया। दोनों में कुछ कहासुनी हुई जिसके बाद विजय ने होमगार्ड पर मिट्टी का तेल डाल दिया और कांति देवी को जिंदा जला दिया। घटना को अंजाम देने के बाद विजय अपनी मां के साथ फरार हो गया। महिला होमगार्ड की चीखपुकार सुन लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी।

होमगार्ड को जिंदा जलाए जाने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और होमगार्ड को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अभिनंदन सिंह भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। 65 गज जमीन के चलेत यह विवाद है। होमगार्ड के बेटे प्रेमशंकर ने बताया कि आरोपी 65 गज जमीन हथियाना चाहते हैं। विजय और उसकी मां ने कई बार मकान देने की बात कही थी और इसी विवाद के चलते उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+