UP: 'तीन बच्चों के नाना' को हुआ 'दो बच्चों की दादी' से प्यार, दोनों फरार, महिला के बेटे ने दर्ज कराया मुकदमा
UP Hindi News: यूपी के बरेली जनपद में 3 बच्चों के नाना और दो बच्चों की दादी को एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों अपना घर छोड़कर फरार हो गए।
UP Bareilly News: यूपी के बरेली जनपद से प्रेम प्रसंग का कार्य हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बरेली जनपद में तीन बच्चों का नाना दो बच्चों की दादी को लेकर फरार हो गया है। इस मामले में महिला के बेटे द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है।
वहीं 'बुढ़ापे में इश्क' का यह मामला सुनकर हर कोई हैरान है। इस मामले को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं। लोगों का कहना है कि बुढ़ापे में दोनों पर प्यार का ऐसा नशा चढ़ा कि दोनों लोकलाज छोड़कर एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताने निकल पड़े।

दरअसल, यह मामला बरेली जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव की रहने वाली एक महिला के पति की मौत हो चुकी है। महिला के दो बेटे हैं, जिसमें बड़े बेटे की शादी हो चुकी है और उसे सो बेटे हैं। महिला के घर पड़ोस के गांव के एक वृद्ध का आना-जाना होता था।
बताया जा रहा है कि वृद्ध व्यक्ति की पत्नी उसे कुछ साल पहले छोड़कर जा चुकी है। वृद्ध व्यक्ति की बेटी है और बेटी को भी तीन बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि महिला के घर आने जाने के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एकदूसरे से प्यार करने लगे।
प्यार परवान चढ़ा दो दोनों एक दूसरे से चोरी चुपके मुलाकात करने लगे और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात धीरे-धीरे गांव के अन्य लोगों को भी पता चलने लगी। दोनों उम्र दराज से ऐसे में किसी भी व्यक्ति द्वारा उनके ऊपर अंगुली नहीं उठाई जाती थी।
बताया जा रहा है कि बीते एक जुलाई की रात में दोनों घर छोड़कर फरार हो गए। महिला के बेटों द्वारा उसकी खोजबीन की गई लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके बाद पता चला कि घर में रखे 70 हजार रुपए भी गायब हैं।
उसके बाद पता चला कि महिला के घर अक्सर आने वाला पड़ोसी गांव का वृद्ध भी गायब है। काफी खोजबीन करने के बाद भी दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली उसके बाद महिला के बेटे ने थाने पहुंचकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के बेटे द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस महिला की खोजबीन में जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications