पत्नी ने अपने पति की धूमधाम से कराई दूसरी शादी, बारात में जमकर नाची और सौतन को ले आई घर
पत्नी ने अपने पति की धूमधाम से कराई दूसरी शादी, बारात में जमकर नाची और सौतन को ले आई घर
बरेली, 24 अप्रैल: क्या कभी आपने सुना है कि कोई पत्नी खुशी-खुशी अपनी सौतन को घर ले आई हो। नहीं ना..लेकिन आज हम आपको ऐसी ही एक खबर के बारे में बताने जा रहे हैं। यह खबर है उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से। यहां एक पत्नी ने अपने पति की दूसरी शादी करवाई और सौतन को खुशी-खुशी विदा करा घर ले आई। अब ये शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

अपनी इस इच्छा के लिए उठाया ये कदम
आजतक की खबर के मुताबिक, महिला ने अपनी एक इच्छा पूरी करने के लिए अपने पति की दूसरी शादी जैसा कदम उठाया। महिला ने बताया कि उसकी शादी के चार साल बाद भी कोई संतान नहीं हुई थी। पति की संतान की इच्छा को देखते हुए महिला ने अपने पति को दूसरी शादी के लिए सहमति दे दी।

मायके वालों ने जताया था एतराज
हालांकि, महिला के मायके वालों ने इस शादी को लेकर अपना एतराज जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। लेकिन महिला ने पति का बचाव करते हुए सबके सामने खड़ी हो गई और पुलिस से कहा कि मेरे पति मेरी सहमती से ही दूसरी शादी कर रहे हैं।

पति ने जताई थी दूसरी शादी की इच्छा
खबर के मुताबिक, बरेली जिले की रहने वाली एक परिवार ने करीब चार साल पहले अपनी बेटी की शादी भगवंतापुर गांव के युवक से कराई थी। दोनों पति-पत्नी बड़े प्यार से रहते थे। लेकिन उनके चार सालों से कोई संतान नहीं हुई। इस पर पति ने पत्नी से दूसरी शादी करने की इच्छा जताई और पत्नी ने पति की खुशी के लिए दूसरी शादी के लिए तैयार हो गई।

पति की शादी में जमकर झूमी पत्नी
पत्नी के माने के बाद रिश्तेदारों ने उसकी दूसरी शादी पीलीभीत के बिलसंडा से तय करा दी। बीते गुरुवार युवक अपने परिवार और दोस्तों के साथ बाराल लेकर गया। साथ ही, उसकी पहली पत्नी भी अपने पति के साथ बाराती बनकर गई। बारात में जमकर नाचती गाती गई और खुशी-खुशी सौतन को विदा करा अपने घर ले आई। अब यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications