सास, देवर और बच्चों को खिला दी नींद की गोलियां, फिर चुपके से कमरे में प्रेमी को बुला लिया, फिर क्या हुआ?

बरेली। प्रेमी से मिलने के लिए महिला ने खाने में अपने पूरे परिवार को नींद की गोलियां दे दीं। देर रात में उनकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी पर पहुंची फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। डॉक्टरों ने बताया कि चारों लोग खतरे से बाहर हैं। उन्हें नींद की ओवर डोज गोलियां दी गई थीं जिस वजह से उनकी हालत बिगड़ गई थी।

wife gave sleeping pills to family to meet her lover

फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के हिरीचंद सिमरा गांव की रहने वाले रामरत्न हरिद्वार में मजदूरी करता है। उसके घर में पत्नी मीना(बदला हुआ नाम), एक बेटी, एक बेटा, मां और भाई रहते हैं। पत्नी का पड़ोस के रहने वाले शख्स के साथ प्रेम प्रसंग चलता है जिसको लेकर उसका घर में आना-जाना बंद है। प्रेमी से मिलने के लिए महिला ने देर रात अपने दोनों बच्चों, सास और देवर को खाने में नींद की गोलियां दे दी जिसके ओवर डोज होने की वजह से रात में दोनों बच्चों समेत देवर की हालत बिगड़ गई।

आसपास के लोगों की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां सभी की हालत ठीक है। जहर देने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मीना और उसके प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें पता चला कि महिला ने प्रेमी के कहने पर परिवार को नींद की गोलियां दी थीं। फतेहगंज पूर्वी थाना प्रभारी रवि करन ने बताया किसी की ओर से उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

महिला के इश्क पर हो चुका है बवाल
दो बच्चों की मां और पड़ोसी प्रेमी के इश्क को लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। महिला ने बताया कि उसका पति मजदूरी के सिलसिले में बाहर रहता है। इस दौरान उसके देवर के साथ पड़ोस का रहने वाले शख्स का घर में आना-जाना शुरू हो गया। इसी बीच दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग हो गया, जिसकी जानकारी होने पर दोनों पक्षों में पहले भी दो बार बवाल हो चुका है।

बच्चों को होने लगी उल्टी

शुक्रवार की रात सास, देवर और दोनों बच्चों को नींद की गोलियां देने के बाद पड़ोसी प्रेमिका से मिलने उसके घर में आया था। इस दौरान वह अपने दोनों बच्चों को देखने गई तो दोनों ने नशा अधिक होने के कारण उल्टी कर रखी थी। यह देखकर मीना चीखने लगी, प्रेमी ने उसे समझाने की कोशिश की लेकिन उसने शोर मचाकर पूरा गांव इकट्ठा कर लिया। आनन-फानन में ग्रामीणों ने एंबुलेंस को बुलाकर दोनों बच्चों और बेहोशी की हालत में सास और देवर को अस्पताल में भर्ती कराया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+