घोड़ी के पास आया घोड़ा तो उसके मालिक ने दी मौत, यूपी पुलिस की भनक लगते ही फरार

बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के खटोला गांव में घोड़ी रखने वाले एक शख्स ने दूसरे शख्स के घोड़े को मार डाला। घोड़े के मालिक ने सी.बी. गंज थाने में तहरीर दी है कि मेरा घोड़ा गांव के मजले के घर घोड़ी के पास चला गया था। इससे नाराज होकर मजले ने घोड़े के ऊपर फावड़े से हमला किया। कुछ ही देर में घोड़े की मौत हो गई।'

Watch Video: The Mares owner killed a horse | bareilly news in Hindi

पुलिस ने जब ये शिकायत सुनी सिपाही दंग रह गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। उधर, घोड़ी के मालिक को जब पता चला कि घोड़े वाले ने पुलिस थाने में केस दर्ज करा दिया है तो वह फरार हो गया।

संवाददाता के अनुसार, खटोला गांव की इस घटना की जिलेभर में चर्चा होने लगी है। भला किसी घोड़े को इसलिए मार डाला गया, क्योंकि वह एक घोड़ी के पास चला आया था। जानवर को क्या पता कि उसे मादा के पास जाने पर मार दिया जाएगा। घोड़े के मालिक की पहचान इसरत पुत्र अख्तर के रूप में हुई है। अख्तर ने ही सी बी गंज थाने में की गई शिकायत की कि घोड़ी वाले ने मेरे घोड़े को मार डाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+