यूपी पंचायत चुनाव: बरेली में प्रधान प्रत्‍याशी की गला रेतकर हत्‍या, 6 समर्थकों को मारी गोली

बरेली, अप्रैल 19: उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रदेश के 20 जिलों में मतदान जारी है। दूसरी ओर मारपीट, गोलीबारी और हत्‍याओं का स‍िलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को मतदान से पहले ही बरेली में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि दबंगों ने प्रधान पद के एक प्रत्‍याशी की गला रेतकर हत्‍या कर दी। यही नहीं नहीं प्रधान प्रत्‍याशी के छह समर्थकों को भी गोली मार दी गई। सभी को गंभीर हालत में अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की तफ्तीश में जुटी है। इस मामले में एसपी सिटी रविंदर सिंह ने बताया कि थाना भोजीपुरा में नरपत धर्मेंद्र समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा।

uttar pradesh panchayat election village head candidate impaled in bareiily

हार-जीत को लेकर बहस के बाद हुआ खूनी संघर्ष

मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के बिबियापुर गांव का है। जानकारी के अनुसार, चुनाव में हार-जीत को लेकर प्रधान पद के उम्मीदवारों में यह खूनी संघर्ष हुआ। दबंगों ने प्रधान पद के प्रत्‍याशी नरेंद्र की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान दबंगों ने नरेंद्र के आधा दर्जन समर्थकों को भी गोली मार दी। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक नरेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।

Recommended Video

    Coronavirus: Action में CM Yogi, Oxygen लगाने समेत Team-11 को दिया ये आदेश | वनइंडिया हिंदी

    एटा में फायरिंग, एक शख्‍स की मौत

    इससे पहले एटा में देर रात को हुए विवाद में दो जगह पथराव और फायरिंग की घटना हुई। एक जगह फायरिंग में एक शख्‍स की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि दूसरी जगह प्रत्याशी के पति को गोली लगी है, उसे गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बावसा में रविवार की देर रात प्रधान पद के दो प्रत्याशी आमने सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों ओर से पथराव और फायरिंग होने लगीं। इस दौरान गोली एक प्रत्याशी के समर्थक प्रदीप कुमार जैन को लगी। प्रदीप लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदीप को जिला अस्पताल भेजा। डॉक्‍टरों ने प्रदीप पको मृत घोषि‍त कर दिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+