UP News: बरेली की फिजा में जहर घोलने की कोशिश, शिव मंदिर में हुई तोड़फोड़
Bareilly News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में कुछ अराजक तत्वों ने फिजा खराब करने की पूरी कोशिश की। चार से पांच की संख्या में आए इन अराजकतत्वों ने डेलापीर अनाज मंडी में स्थित शिव मंदिर में रविवार सुबह जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद ये भागने लगे । भागते समय लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
भारी संख्या में आते हैं श्रद्धालु
बरेली नाथ नगरी के नाम से भी जाना जाता है। कल से सावन की शुरुआत हो रही । ऐसे में यहां भरी संख्या में श्रद्धालु आते है।

माहौल बिगाड़ने की कोशिश
बरेली में कांवड़ यात्रा से माहौल बिगाड़ने की पूरी कोशिश की गई है। मूर्ति तोड़ने के साथ ही इन अराजक तत्वों ने हिंदू विरोधी नारे भी लगाए। ये मुस्लिम समाज के बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने तीन लोगो को गिरफ्तार किया है जिसमे शारूख पुत्र साबिर, अरशद पुत्र अशफाक व एक अन्य शामिल है। पुलिस इनके अन्य साथियों की तलाश में है, बताया जा रहा है यह सभी थाना इज्जत नगर क्षेत्र के बड़ी विहार के रहने वाले हैं।
पुलिस अधीक्षक बरेली ने कहां कि अभी स्थिति बिल्कुल सामान्य है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आगे की विधिक कारवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications