UP News: 28 साल बाद इस हालत में घर लौटा बेटा, मां ने देखते ही पहचाना, फिर जो हुआ उसे सुनकर हर कोई हैरान
UP News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। बरेली जनपद में एक युवक 28 साल पहले अपने घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। अब 28 साल बाद वह बेटा बगल के गांव में भीख मांगते हुए मिला।
साधु वेश में भीख मांगते हुए बेटे को देखकर गांव वाले पहचान गए और उन लोगों द्वारा युवक की मां को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद युवक की मां वहां पहुंची तो वह भी अपने बेटे को पहचान गई। घर वालों ने उसे अपने साथ ले जाना चाहा तो उसने इंकार कर दिया।

यह पूरा मामला बरेली जनपद के सैंथल थाना क्षेत्र के ठाकुरद्वारा का है। बताया जा रहा है कि गांव का रहने वाला सूर्यभान गुप्ता 28 साल पहले अपने घर से लापता हो गया था। जिस समय सूर्यभान गुप्ता लापता हुआ था उसे समय उसकी उम्र 17 साल थी।
परिवार वालों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। उसके गायब होने के बाद 28 साल बीत गए। इस बीच उसके पिता कृष्ण चंद्र गुप्ता की भी मौत हो गई। बीते दिनों वह बगल के गांव पचपेड़ा में एक किरण की दुकान पर अनाज बेचने के लिए पहुंचा।
वहां पर मौजूद दुकानदार सुरेंद्र गुप्ता सूर्यभान को देखते ही पहचान गया। सुरेंद्र गुप्ता द्वारा इसकी जानकारी उसकी मां सरस्वती और भाई चंद्रभान गुप्ता को दी गई। सूचना मिलने के बाद मां सरस्वती जब पहुंची तो उसने अपने बेटे को पहचान लिया। उसके बाद परिवार वालों ने काफी प्रयास किया कि सूर्यभान उन लोगों के साथ रहे लेकिन उसने इंकार कर दिया।
सूर्यभान द्वारा बताया गया कि वह उत्तराखंड में एक आश्रम से जुड़कर साधु बन गया है और बची हुई जिंदगी भी वह उसी आश्रम से जुड़कर ही गुजारना चाहता है। फिलहाल 28 साल बाद बेटे के मिलने के बाद पुनः उससे दूरी बन जाने के चलते उसकी मां काफी परेशान दिखी।












Click it and Unblock the Notifications