Bareilly News: सीओ हुए फेल, अब एसएसपी की बारी.. क्या मौलाना तौकीर रजा की होगी गिरफ्तारी?
Maulana Tauqeer Raza News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश की बरेली पुलिस को मौलाना तौकीर राजा की तलाश है। आज मौलाना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश था, लेकिन का प्रथम की टीम उन्हें गिरफ्तार नहीं कर सकी। इसके लिए बरेली पुलिस ने उत्तर प्रदेश से लेकर दिल्ली तक का सफर तय किया। लेकिन मौलाना का दिल्ली में भी कोई सुराग नहीं मिला और पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। कोर्ट ने सीओ प्रथम को फटकार लगाते हुए मौलाना को 19 मार्च तक गिरफ्तार कर पेश करने का निर्देश दिया। कोर्ट ने इस बार यह जिम्मेदारी एसएसपी को सौंपी है।
मौलाना तौकीर रजा को गिरफ्तार करने में पहले प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी फेल हो गए थे। इसके बाद गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद सीओ प्रथम संदीप कुमार सिंह को कोर्ट ने मौलाना को गिरफ्तार कर बुधवार को पेश करने का आदेश दिया था। बुधवार को पुलिस की ओर से जब कोर्ट में अपना पक्ष रखा गया तो कोर्ट ने पुलिस को कड़ी फटकार लगा दी।

कोर्ट ने 19 मार्च की तारीख तय करते हुए एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान को मौलाना तौकीर रजा की गिरफ्तारी की जिम्मेदारी सौंप दी है। साथ ही कहा है कि कानून व्यवस्था के लिए डीएम व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे।
यह है मामला
एडीजे रवि कुमार दिवाकर की कोर्ट ने वर्ष 2010 के दंगों के आरोप में मौलाना तौकीर रजा खां के अलावा छह अन्य आरोपियों के खिलाफ भी गैरजमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट में 11 मार्च को जब पुकार हुई तो अभियुक्त राजू हसन, सौबी रजा, यासीन की हाजिरी माफी कोर्ट में दाखिल की गई, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अभियुक्त अमजद अहमद, आरिफ, निसार अहमद, अबरार, राजू उर्फ राजकुमार व कौशर कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। कोर्ट ने इन सभी के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया है।












Click it and Unblock the Notifications