बरेली न्यूज़ के लिए
नोटिफिकेशन ऑन करें  
Oneindia App Download

बेटा-बेटी के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर अस्पताल में भिड़ गई दो महिलाएं

Google Oneindia News

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल में रविवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते जिला अस्पताल जंग का अखाड़ा बन गया। दोनों महिलाएं एक दूसरे को जमकर पीट रही थी। एक महिला बाल पकड़कर नोच रही थी तो दूसरी थप्पड़ों की बरसात कर रही थी। लेकिन अस्पताल परिसर में दोनों महिलाओं बचाने वाला कोई नहीं था। लोग तमाश देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, उनको बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। दोनों महिलाओं में मारपीट की वजह इनके लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Two women Fighting in Bareilly district hospital

दरसअल बरेली के भुता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसके ही गांव का आकाश अपने साथ ले गया था। केस दर्ज कर पुलिस ने 2 दिन पहले लड़की को बरामद कर लिया और उसका मेडिकल कराने के लिए बरेली के जिला अस्पताल में बने एक वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में रख दिया। लड़की की मां का आरोप है की आरोपी लड़के मां चुपके से आकर उसकी बेटी से मिलकर उसे भड़काती हैं।

जैसे ही यह बात लड़की की मां को पता चली कि, लड़के की मां उनकी नाबालिग बेटी से मिलने के लिए आती है तो उन्होंने आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया फिर क्या था? जैसे ही लड़की की मां ने लड़के की मां को पकड़ा तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों महिलाओं में जमकर हाथापाई हुई। काफी देर तक चले मारपीट के बाद लड़के की मां किसी तरह छूट कर वहां से फरार हो गई। वहीं पुलिस अभिरक्षा में नाबालिग लड़की से आरोपी की मां को मिलाने के आरोप को लेकर सीओ सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

ये भी पढ़ें:- अलीगढ़ हत्याकांड: साध्वी प्राची को प्रशासन ने टप्पल जाने से रोका, आसपास की सीमाएं की सीलये भी पढ़ें:- अलीगढ़ हत्याकांड: साध्वी प्राची को प्रशासन ने टप्पल जाने से रोका, आसपास की सीमाएं की सील

Comments
English summary
Two women Fighting in Bareilly district hospital
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें
For Daily Alerts
तुरंत पाएं न्यूज अपडेट
Enable
x
Notification Settings X
Time Settings
Done
Clear Notification X
Do you want to clear all the notifications from your inbox?
Settings X
X