बेटा-बेटी के बीच प्रेम प्रसंग को लेकर अस्पताल में भिड़ गई दो महिलाएं

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिला अस्पताल में रविवार को दो महिलाएं आपस में भिड़ गई। देखते ही देखते जिला अस्पताल जंग का अखाड़ा बन गया। दोनों महिलाएं एक दूसरे को जमकर पीट रही थी। एक महिला बाल पकड़कर नोच रही थी तो दूसरी थप्पड़ों की बरसात कर रही थी। लेकिन अस्पताल परिसर में दोनों महिलाओं बचाने वाला कोई नहीं था। लोग तमाश देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, उनको बचाने के लिए कोई आगे नहीं आया। दोनों महिलाओं में मारपीट की वजह इनके लड़का और लड़की के बीच प्रेम प्रसंग था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Two women Fighting in Bareilly district hospital

दरसअल बरेली के भुता थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग लड़की को उसके ही गांव का आकाश अपने साथ ले गया था। केस दर्ज कर पुलिस ने 2 दिन पहले लड़की को बरामद कर लिया और उसका मेडिकल कराने के लिए बरेली के जिला अस्पताल में बने एक वार्ड में पुलिस अभिरक्षा में रख दिया। लड़की की मां का आरोप है की आरोपी लड़के मां चुपके से आकर उसकी बेटी से मिलकर उसे भड़काती हैं।

जैसे ही यह बात लड़की की मां को पता चली कि, लड़के की मां उनकी नाबालिग बेटी से मिलने के लिए आती है तो उन्होंने आज उसे रंगे हाथों पकड़ लिया फिर क्या था? जैसे ही लड़की की मां ने लड़के की मां को पकड़ा तो दोनों में मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों महिलाओं में जमकर हाथापाई हुई। काफी देर तक चले मारपीट के बाद लड़के की मां किसी तरह छूट कर वहां से फरार हो गई। वहीं पुलिस अभिरक्षा में नाबालिग लड़की से आरोपी की मां को मिलाने के आरोप को लेकर सीओ सिटी ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं और जांच के बाद कार्रवाई करने की बात कही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+