बरेली: मां को बाथरूम में बंद कर भाइयों ने बहन को पीट-पीटकर मार डाला, प्रेम विवाह से थे नाराज

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां दो भाइयों ने अपनी मां को बाथरूम में बंद कर अपनी सगी छोटी बहन को निर्ममता पूर्वक पीट-पीट कर मौत को घाट उतार दिया। बहन का कसूर सिर्फ इतना था कि वो दूसरे धर्म के लड़के से प्यार कर बैठी थी और उसी के साथ चली गई थी। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

 Two brothers brutally beaten to death their younger sister in Bareilly

जानकारी के अनुसार, वारदात बरेली जिले के सीबीगंज थाना क्षेत्र के गोविंदापुर की है। यहां 17 साल की मुस्कान की 'मुस्कान' छीनने वाले कोई और नहीं, बल्कि उसके वो सगे भाई हैं जिन पर उसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मुस्कान को एक दूसरे धर्म के लड़के से मोहब्बत हो गई थी। इसके बाद वो उस लड़के के साथ हिमाचल प्रदेश चली गई थी। पुलिस ने गुरुवार को उसे बरामद किया था और बिना कोर्ट में बयान दर्ज कराए ही उसे उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।

मुस्कान के प्रेम विवाह से नाराज सगे भाई तालीम और आरिफ ने शुक्रवार सुबह साढ़े 11 बजे मां को बाथरूम में बंद कर बहन को चारपाई के पाए से पीटना शुरू कर दिया। सगे भाइयों ने मुस्कान को इतनी निर्ममता से मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। मुस्कान की मौत के बाद से उसकी मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, एसपी सिटी रविन्द्र कुमार का कहना है की मां की तहरीर पर मुस्कान के दोनो भाइयों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मुस्कान के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और उसके दोनो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+