बरेली: भरभराकर गिरी तीन मंजिला इमारत, मलबे में दब गए मजदूर
बरेली, 01 सितंंबर: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में बुधवार की शाम में तीन मंजिला बिल्डिंग जमींदोज हो गई। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस बिल्डिंग के मलबे में कुछ मजदूर दब गए हैं जिनको निकालने के प्रयास जारी हैं। मलबे में दबे मजदूरों की संख्या चार बताई जा रही है। बरेली के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में दुकानों को तोड़ने का काम जारी था, जिस दौरान यह हादसा हुआ। पुरानी दुकानों को ढहाने के दौरान तीन मंजिला इमारत गिर गई। इस हादसे में अभी तक किसी की मौत की खबर नहीं है।

फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सालों पुरानी दुकानें हैं जिनको तोड़कर फिर से वहां नई दुकान के निर्माण का काम किया जाना है। मजदूर उन दुकानों को तोड़ने के काम में लगे थे कि इमारत गिरने से वे दब गए। सूचना के मुताबिक, मलबे में दबे मजदूरों को निकालने के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है।
एक मजदूर को मलबे से निकालने में कामयाबी मिली है। बाकी मजदूरों की तलाश जारी है। तीन मंजिला इमारत के गिरते ही अफरातफरी का माहौल हो गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। जेसीबी और क्रेन की मदद से इमारते के मलबे को हटाने का काम जारी है।












Click it and Unblock the Notifications