Bareilly News: नई नवेली दुल्हन निकली तीन बच्चों की मां, दूल्हे का हुआ ऐसा हाल
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक शादीशुदा महिला ने युवक को प्रेमजाल में फंसा उससे दोबारा शादी कर ली। कुछ दिन में वहां से जेवर और नगद रुपए लेकर फरार हो गयी। महिला तीन बच्चों की मां है। बरेली की इज्जतनगर पुलिस युवक की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, सोनम नाम की महिला ने फैजल नाम के युवक को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया। उसके बाद उसे कई उपहार भी दिए। जब फैजल को उसने पूरे विश्वास में ले लिया तब उसने उससे निकाह कर लिया। सोनम ने फैजल से खुद की शादी व बच्चों की बात छुपाई थी। निकाह के बाद महिला युवक का सारा पैसा व सामान लेकर फरार हो गयी।

ऐसे हुई बातचीत फैजल जो इज्जतनगर के धोरेरा का रहने वाला एक डेटिंग एप के जरिए पीलीभीत की सोनम से बातचीत शुरु हुई। सोनम ने खुद को कुंवारा बताया और फैजल से मिलने भी आई। सोनम ने उसे मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया। जब फैजल पूरी तरह प्रेमजाल में फंस गया। तब महिला ने अपने परिचित मौलाना अकील अहमद के पास ले जाकर उससे निकाह कर लिया। फैजल ने परिजनों से रुपये लेकर सोनम को तीन लाख रुपये के जेवर दिला दिए। सोनम जेवर और कमरे में रखे सत्तर हजार रुपये लेकर फरार हो गई।
सोनम की तलाश और खोजबीन की तो पता चला कि वह शादीशुदा और तीन बच्चों की मां है। सोनम अपने पति गुड्डू और साथियों की मदद से हनी ट्रैप गिरोह चलाकर सीधे-साधे लोगों को फंसाकर उनसे वसूली करती है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications