बरेली में ट्रेन पलटाने की साजिश, ट्रैक पर रखे पत्थर और सीमेंट की बेंच, इंजन टकराया, बड़ा हादसा टला
Bareilly news today : उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक पर पत्थर और सीमेंटेड बेंच को रखकर ट्रेन पलटाने की साजिश रची। संयोग अच्छा था कि वहां से गुजरते समय पायलट की निगाह उस पर पड़ गई। उसके बाद उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया।
हालांकि तब तक ट्रेन का इंजन सीमेंटेड बेंच से टकरा गया था। जिससे इंजन को थोड़ा नुकसान पहुंचा लेकिन बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलने के बाद अधिकारी वहां पहुंचे और उसे हटाने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह पूरा मामला बरेली जनपद के इज्जत नगर रेल मंडल के दीबनापुर स्टेशन के समीप का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात में एक मालगाड़ी भोजीपुरा से पीलीभीत के लिए जा रही थी। दिवनापुर हाल्ट के पास किमी संख्या 292/10-292/12 के बीच इंजन से कोई भारी-भरकम चीज टकराने की तेज आवाज आई तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लेकर ट्रेन को रोका।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी रोकने के बाद लोको पायलट गार्ड के साथ नीचे उतरकर जब वहां पर देखने पहुंचा तो ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा पत्थर और सीमेंटेड बेंच मिला। उसके बाद लोको पायलट द्वारा कंट्रोल रूम पर इसकी सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद रेलवे के अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। उसके बाद रेलवे ट्रैक पर रखे हुए लोहे के टुकड़े, पत्थर और सीमेंटेड बेंच को वहां से हटवाया गया। हटवाने के बाद मालगाड़ी के इंजन की जांच पड़ताल करने के बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।
इस बारे में सीनियर सेक्शन इंजीनियर नेत्रपाल सिंह द्वारा बताया गया कि रेलवे ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा बरामद किया गया जिसका वजन 31 किलो से अधिक है। बताया यह भी जा रहा है कि घटनास्थल और आसपास में रेलवे द्वारा पेट्रोलियम बढ़ा दी गई है।
वहीं इस बारे में इज्जत नगर मंडल के पीआरओ राजेश सिंह द्वारा बताया गया कि शुक्रवार रात में रेलवे ट्रैक पर लोहे का टुकड़ा और कंक्रीट रेल इंजन से टकराया था। हालांकि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications