बरेली के मशहूर राम बारात पर पथराव से तनाव, मौके पर भारी पुलिस फोर्स
Bareilly news, बरेली। उत्तर प्रदेश में बरेली के मठ क्षेत्र में 159 वर्ष पुरानी राम बारात पर पथराव हो गया। बवाल की सूचना पाकर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस फोर्स पहुंची और हालात को काबू करने में लग गई। रंग डालने को लेकर हुए विवाद के बाद भगदड़ मची जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। इस बवाल में दो लोगों के घायल होने की खबर है।

पुलिस ने कई खुराफातियों को हिरासत में लिया है। इलाके को छावनी में तब्दील कर दिया गया। पथराव से बाजार बंद हो गया। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के मठ क्षेत्र में यह बवाल हुआ। हर वर्ष की तरह इस साल भी होली से एक दिन पहले भव्य राम बारात निकाली गई। 159वीं राम बारात में हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए।

यहां पर एक विशाल राम बारात निकाली जाती है जिसमें हजारों हुरियारे एक-दूसरे के ऊपर रंगों की बौछार करते है। इस राम बारात को लेकर प्रसाशन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए लेकिन इसमें बवाल हो गया। फिलहाल इलाके में पुलिस फोर्स तैनात है।












Click it and Unblock the Notifications