SDM Jyoti Maurya: पति आलोक से बेवफाई व मनीष दूबे से इश्‍क का लोग FB पर यूं उठा रहे फायदा

पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्य के नाम से फेसबुक पर दर्जनों फर्जी अकाउंट व पेज बन गए हैं।Jyoti Maurya पर पति alok Maurya के आरोप हैं कि SDM बनने के बाद उनका Manish DUbey से अफेयर चल रहा है।

पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्य (SDM Jyoti Maurya) द्वारा सफाईकर्मी पति आलोक मौर्य से बेवफाई और होमगार्ड कमांडेंट मनीष दूबे से इश्‍क के चर्चे हर तरफ हैं।

सोशल मीडिया पर लोग ज्‍योति मौर्य की प्रेम कहानी के जरिए व्‍यूज और लाइक पाने से भी नहीं चूक रहे हैं। जमकर मीम्‍स और रील्‍स शेयर किए जा रहे हैं।

फेसबुक पर SDM Jyoti Maurya कई दिन से Popular Now में ट्रेंड कर रहा है। इस बीच एसडीएम ज्‍योति मौर्य के नाम से फर्जी अकाउंट और पेज की भी बाढ़ आई हुई है। यही हाल इंस्‍टाग्राम पर है।

खास बात यह है कि Jyoti Maurya SDM के नाम से बनी फर्जी आईडी व पेज पर उनकी एक जैसी तस्‍वीर ही प्रोफाइल पिक्‍चर बनी हुई है। ज्‍योति मौर्य व मनीष दूबे की व्हाट्सएप चैट के स्‍क्रीन शॉट भी वायरल हो रहे हैं।

SDM Jyoti Maurya

दरअसल, एसडीएम ज्‍योति मौर्य के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर ये लोग अपनी फेसबुक आईडी व पेज पर यूजर बेस तैयार कर रहे हैं ताकि भविष्‍य में यूजर बेस का फायदा उठाया जा सके।

ज्‍योति मौर्य का जन्‍म, शादी, अफसर बनने से लेकर बेवफाई तक की कहानी

  • बता दें कि ज्‍योति मौर्य का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश के वाराणसी में साल 1987 को हुआ। स्‍थानीय स्‍कूल और कॉलेज से पढ़ाई की।
  • 18 नवंबर 2010 को ज्‍योति मौर्य की शादी यूपी के आजमगढ़ के आलोक मार्य के साथ हुई।
  • ज्‍योति मौर्य बरेली के सहकारी शुगर मिल में जीएम पद पर तैनात हैं। जबकि पति आलोक मौर्य सफाईकर्मी है।
  • साल 2015 में ज्‍याति मौर्य ने उत्‍तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास करके पीसीएस अफसर बन गईं। कई जगह एसडीएम रहीं।
SDM Jyoti Maurya
  • ज्‍योति मौर्य ने यूपीपीएससी 2015 में पूरे प्रदेश में 16वीं और महिला श्रेणी में तीसरी रैंक हासिल की थी।
  • पति आलोक मौर्य का आरोप है कि अब पत्‍नी ज्‍योति मौर्य का प्रेम प्रसंग नोएडा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दूबे से चल रहा है।
  • मनीष दूबे के खिलाफ प्रयागराज और नेशनल गार्ड मुख्‍यालय में शिकायत भी दी।
  • कार्रवाई नहीं होने पर आलोक मौर्य पत्‍नी ज्‍योति मौर्य व मनीष दूबे के अवैध संबंधों पर मीडिया के सामने खुलकर बोला।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+