साक्षी मिश्रा और अजितेश दिवाली मनाने बरेली नहीं आ पाएंगे, ससुर ने बताई ये वजह

बरेली। भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा इस बार अपने घर पर दिवाली नहीं मना पाएंगी। न्यूज18 से हुई बातचीत के मुताबिक, साक्षी के ससुर हरीश कुमार ने बताया कि उनके बेटे और बहू बरेली जाकर दिवाली मनाना चाहते हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से वह बरेली नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि साक्षी और अजितेश गुमनामी की जिंदगी जीने को मजबूर हैं। दोनों को हर वक्त अपनी जान का खतरा रहता है।

sakshi mishra and ajitesh will not come bareilly on diwali due to security reasons

साक्षी ने अजितेश की थी लव मैरिज

बता दें, भाजपा विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा ने परिवार के खिलाफ जाकर अजितेश से लव मैरिज की थी। दोनों घर से भाग गए थे। एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर साक्षी ने अपने परिवार पर हत्या करवाने की आशंका जाहिर करते हुए सुरक्षा की मांग की थी। हालांकि, विधायक राजेश मिश्रा ने ऐसे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा ​था कि वह चाहते हैं कि उनकी बेटी जहां रहे खुश रहे।

आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं दोनों

साक्षी के ससुर और अजितेश के पिता हरीश कुमार का कहना है कि बेटा और बहु आज भी खुद को असुरक्षित महसूस करते हैं। दिल में हमेशा एक डर बना रहता है कि कोई हादसा न हो जाए। उन्होंने बताया​कि साक्षी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक अंजान युवक ने मैसेज कर धमकी दी थी कि उसने साक्षी और अजितेश को मारने के लिए 50 लाख की सुपारी ली है। उसने कथित तौर पर दोनों को तीन महीने में जान से मारने की बात कही। इस मैसेज के बाद साक्षी ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायत में साक्षी ने पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया था। साथ ही अपनी और पति अजितेश की जान को खतरा भी बताया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहते हुए साक्षी अपने भविष्य की योजनाओं पर काम कर रही है। वहीं, अजितेश घर से ही फोन के माध्यम से बिजनेस संभाल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+