Sadhvi Prachi statement: ‘मुमताज बानो नहीं चलेंगी’- बरेली में साध्वी प्राची ने क्यों जोड़ा ममता को औरंगजेब से?

Sadhvi Prachi statement: उत्तर प्रदेश के बरेली में साध्वी प्राची ने एक बार फिर अपने बेबाक अंदाज़ में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा पर गहरी नाराजगी जताई और सीधे तौर पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। साध्वी का कहना है कि देश में हिंदुओं की लगातार अनदेखी हो रही है।

बरेली सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि देश में जब भी हिंदू कमजोर पड़ा है, तब उसे नुकसान झेलना पड़ा है। उन्होंने दावा किया कि भारत में हिंदू धीरे-धीरे अल्पसंख्यक की स्थिति में पहुंच रहा है, जिसे अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

Sadhvi Prachi statement

साध्वी ने इस दौरान ममता बनर्जी की तुलना मुमताज बानो से करते हुए उन्हें औरंगजेब जैसी मानसिकता वाला नेता बताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह का माहौल पश्चिम बंगाल में बन रहा है, उससे साफ है कि वहां की सरकार हिंदू विरोधी है।

भारत तभी तक सुरक्षित है, जब तक हिंदू सुरक्षित है

साध्वी प्राची ने कहा कि बीते 2500 वर्षों में हिंदुओं पर सबसे अधिक हमले हुए हैं। चाहे पाकिस्तान बनने के दौरान की हिंसा हो या कश्मीर में हुए अत्याचार - हर बार हिंदुओं को निशाना बनाया गया है। उनका कहना है कि हिंदू घटता जा रहा है और इसके खिलाफ आवाज उठाना अब ज़रूरी है।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर देश में संविधान को बचाना है, तो सबसे पहले हिंदुओं को सुरक्षित करना होगा। क्योंकि संविधान की आत्मा भी तभी तक सुरक्षित है, जब तक हिंदू सुरक्षित हैं। यही नहीं, उन्होंने भाजपा और अन्य राष्ट्रवादी नेताओं से अपील की कि वे अब हिंदू समाज के लिए एकजुट होकर निर्णय लें।

पश्चिम बंगाल राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग

साध्वी प्राची ने ममता बनर्जी की सरकार को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल को सेना के हवाले कर देना चाहिए। उनका कहना है कि वहां राष्ट्रपति शासन लगाने से ही स्थिति सुधर सकती है। उन्होंने ममता पर आरोप लगाया कि वे बंगाल को बांग्लादेश में बदलना चाहती हैं।

उन्होंने कहा कि हिंदू समाज अब और सहन नहीं करेगा। साध्वी ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने सख्त कदम नहीं उठाए, तो ये स्थिति पूरे देश के लिए खतरनाक बन सकती है।

मौलाना तौकीर रजा को बताया'हिंदू विरोधी'

बरेली के मौलाना तौकीर रजा को लेकर साध्वी प्राची ने तल्ख तेवर दिखाए। उन्होंने उन्हें आतंकवादी मानसिकता वाला व्यक्ति बताया और आरोप लगाया कि वह लगातार हिंदू संगठनों को बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।

साध्वी ने हिंदू संगठनों से अपील की कि तौकीर रजा जैसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि ये लोग देश की एकता और अखंडता के लिए खतरा हैं और सरकार को इनके खिलाफ ठोस निर्णय लेना चाहिए।

साध्वी प्राची ने वक्फ बोर्ड की वैधता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे इस्लामिक देशों में वक्फ बोर्ड नहीं है, तो फिर भारत जैसे धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र में इसकी क्या आवश्यकता है?

उन्होंने मांग की कि भारत में वक्फ बोर्ड जैसी संस्थाओं की जांच होनी चाहिए और यदि आवश्यक न हों तो इन्हें समाप्त कर देना चाहिए। उनका कहना है कि ये संस्थाएं अब राजनीति का जरिया बन चुकी हैं।

कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा कटाक्ष

कांग्रेस नेताओं को निशाने पर लेते हुए साध्वी प्राची ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को "संविधान के नकली रक्षक" बताया। उन्होंने कहा कि जब कश्मीर में हिंदुओं का पलायन हुआ, तब ये लोग चुप थे और अब बंगाल की हिंसा पर भी मौन हैं।

उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनकी राजनीति अब खत्म हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि तमाम विपक्षी नेता सिर्फ मुस्लिम वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं और इसीलिए देश में आज ऐसा माहौल बना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+