लॉकडाउन: ADCP रणविजय सिंह ने की गर्भवती महिला की मदद, मां ने बच्चे का नाम रख दिया रणविजय

बरेली। देशभर में लॉकडाउन के बीच बरेली में एक ऐसी घटना हुई है जिसमें पुलिस ने एक गर्भवती महिला की बड़ी मदद की। महिला ने बच्चे को जन्म दिया और उसका नाम उस पुलिस अफसर के नाम पर रखा जिन्होंने उनकी मदद की। मां ने बेटे का नाम रखा रणविजय। पूरा नाम रणविजय खान। उन्होंने नोएडा के एडीसीपी रणविजय सिंह के नाम पर बच्चे का नामाकरण किया। साथ ही महिला ने बरेली एसएसपी को भी मदद के लिए थैंक्यू कहा।

इज्जतनगर की तमन्ना बनी मां

इज्जतनगर की तमन्ना बनी मां

यूपी के बरेली के इज्जतनगर की रहनेवाली तमन्ना को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी तब उनके पति अनीस नोएडा में थे। 25 मार्च को जब तमन्ना को दर्द होने लगा तो उनके लिए यूपी पुलिस फरिश्ता बनकर आई। लॉकडाउन के दौरान घर में रह रही तमन्ना ने तुरंत बरेली पुलिस से मदद की गुहार लगाई। बरेली पुलिस और नोएडा पुलिस दोनों तमन्ना की मदद के लिए आगे आई। बरेली पुलिस फौरन तमन्ना के घर पहुंची और उसे अस्पताल ले गई। उधर बरेली पुलिस ने नोएडा पुलिस से संपर्क किया।

नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह ने की मदद

नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह ने की मदद

बरेली के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह से बात की। एडीसीपी रणविजय सिंह ने तमन्ना के पति अनीस को बरेली भेजने का इंतजाम कर दिया। अनीस पुलिस की इस मदद से बरेली पहुंचे। वहां उनकी पत्नी तमन्ना ने बेटे को जन्म दिया। तमन्ना ने इस मुश्किल घड़ी में मदद करने वाली नोएडा पुलिस और बरेली पुलिस का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने अपने बेटे का नामाकरण नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह के नाम पर कर दिया। बेटे का नाम उन्होंने रणविजय खान रखा।

'मैं जिंदगीभर अहसान नहीं भूलूंगी'

'मैं जिंदगीभर अहसान नहीं भूलूंगी'

बेटे रणविजय की मां तमन्ना ने कहा कि उनके पति नोएडा में थे और लेबर पेन के बाद उनको हॉस्पिटल पहुंचाने वाला कोई नहीं था। तमन्ना ने खाकी को भगवान बताते हुए कहा कि वह बरेली एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय और नोएडा एडीसीपी रणविजय सिंह का अहसान जिंदगीभर नहीं भूल पाएंगी। ऐसे कठिन समय में उन्होंने मेरी मदद की जो मेरे बेहद जरूरी था। तमन्ना के पति अनीस ने भी कहा कि वो बरेली एसएसपी और नोएडा एडीसीपी के आभारी हैं। उनकी ही वजह से वे अपने बीवी-बच्चे के पास हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+