Maulana Tauqeer Raza: 'रामायण' को लेकर ये क्या बोल गए मौलाना तौकीर रजा? जानिए पूरा मामला
Bareilly News Uttar Pradesh: इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल यानी आईएमसी के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां के जहरीले बोल सामने आए हैं। इसमें वह मुस्लिम समाज के लोगों से अपील कर रहे हैं। इसके साथ ही रामायण, जन गण मन पर भी उनके तिखे बोल आए हैं।
तुम बेईमानी की जिंदगी जी रहे हो
मौलाना तौकिर रजा अपने लोगों से यह अपील कर रहे हैं कि तुम लोग बेईमानी की जिंदगी जी रहे हो। तुम सब जन गण मन,सूर्यनमस्कार और योग करने वाले हो। शरीयत के खिलाफ काम मत करों। तुम लोग अपने गिरेबां में झांको।

मदरसों में रामायण पढ़ानी होगी
इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि यह आदेश भी आने वाला है कि तुम्हें अपने मदरसों में रामायण पढ़ानी होगी। अगर तुम लोग अभी भी नहीं निकले तो कल बहुत खराब हालात होने वाले हैं। तुमको निकलना पड़ेगा, इस वक्त पर भी नहीं निकले तो तुम मर जाओ इससे बेहतर है।
मुझे माफ करना
इसके बाद अंत में वह माफी मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझसे कोई गलती हो गई हो तो। कोई गुनाह हुआ है तो मैं उससे तौबा करता हूं। दिल से माफी मांगता हूं।
{document1}












Click it and Unblock the Notifications