'हमने नहीं पहनी हैं चूड़िया, मजारों को नुकसान पहुंचाया तो...', उत्तर काशी पर तौकीर रजा का भड़काऊ बयान
Maulana Tauqeer Raza: उत्तर काशी से मुसलमानों के पलायन का मद्दा गरमाता जा रहा है। मुसलमानों के पलायन के मुद्दे पर इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (IMC) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा (Tauqeer Raza) ने भड़काऊ बयान देते हुए धामी सरकार को खुलेआम चेतावनी दी। इतना ही नहीं, लव जिहाद पर बड़ा बयान दिया।
मौलाना तौकीर रजा प्रेस कॉन्फ्रेस करते हुए कहा, कोई मुसलमानों को मजबूर ना करे, नहीं तो एक्शन का रिएक्शन होने में देर नहीं लगेगी।' उन्होंने कहा कि अगर मजारों को नुकसान पहुंचाया तो हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं। हम उत्तराखंड कूच करेंगे और धामी सरकार का घेराव करेंगे।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हम अपनी मजारों, मस्जिदों और मदरसों पर बुलडोजर नहीं चलने देंगे। हालांकि, उन्होंने बोलते हुए कहा कि अगर तोड़ना है तो उन सभी निर्माण को तोड़ा जाए जो 1921 के बाद बने हैं। वहीं, लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि यह भगवा लव ट्रैप है।
Recommended Video
IMC के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने कहा कि उत्तराखंड में जो कुछ हो रहा है, वह दुर्भाग्यपूर्ण है। धामी सरकार को समय रहते इसका संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में जो कुछ हो रहा है वो पूरे हिंदुस्तान में कराना चाहते है।
उन्होंने बोलते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार यह तय करे कि वह शांति चाहती है या विरोध। जहां 200 साल पहले मजार थी, अब वह अवैध कैसे हो गई। मजार पहले थी, सरकार के पास जमीन बाद में आई। नियम के मुताबिक, 1921 से पहले तक के धार्मिक स्थल वैध हैं। बाद के बने सभी धर्मस्थल अवैध हैं।
ऐसे सभी धर्मस्थलों पर कार्रवाई करें तो हम सरकार का साथ देंगे। इस दौरान उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल को देशद्रोही करार दिया। कहा कि इन संगठनों पर एक्शन होना चाहिए। इसके लिए वह खुद उत्तराखंड जाएंगे और सरकार का घेराव करेंगे। मौलाना तौकीर रजा ने इस दौरान यूसीसी को चुनावी स्टंट बताया।
उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ वोटों की राजनीति कर रही है। यूसीसी की मुसलमानों को मुखालफत करने की जरूरत नहीं है, इससे हिंदुओ को नुकसान होगा। वहीं, लव जिहाद पर बोलते हुए कहा कि यह भगवा लव ट्रेप है। दूसरे धर्म की लड़की के साथ मुसलमान लड़के के निकाह की सख्त पाबंदी है।











Click it and Unblock the Notifications