मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री पर बड़ा बयान, कहा - "इस्लाम के खिलाफ रच रहे हैं साजिश"
Acharya Dhirendra Shastri controversy: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोप लगाया कि बागेश्वर बाबा इस्लाम के खिलाफ साजिश रच रहे हैं, बाबा नफरत फैला रहे हैं।

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का नाम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। जहाँ एक तरफ कई बड़ी हस्तियां आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के समर्थन में आ गई है तो वहीं कई बड़े नाम ऐसे भी हैं जिन्होंने इनका खुलकर विरोध किया है। इसी कड़ी में एक बड़ा नाम और जुड़ गया है जिन्होंने आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोप लगाया है कि 'बागेश्वर बाबा इस्लाम के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।' यह नाम है ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का है, जिन्होंने कहा, "बाबा नफरत फैला रहे हैं और इस्लाम का मजाक भी उड़ा रहे हैं।"

धीरेन्द्र शास्त्री भारत में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं - मौलाना रजवी
दरअसल, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी यूपी के बरेली में दरगाह आला हजरत से जुड़े संगठन ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। इन्होने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयानों और कार्यक्रमों पर तीखी टिप्पड़ी करते हुए कहा, "धीरेन्द्र शास्त्री भारत में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि "अगर कोई मुस्लिम धर्मगुरु किसी गैर मुस्लिम का धर्मांतरण करा दे तो वह 24 घंटे के अंदर जेल चला जाता है। लेकिन बाबा के खिलाफ छत्तीसगढ़ की सरकार खामोश है और तमाशबीन बनी हुई है।"
वहीं मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने मीडिया से बातचीत के दौरान ये भी कहा कि "भारत एक लोकतांत्रिक देश है और संविधान के अनुरूप चलता है। जो लोग भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की बात करते हैं, वो लोग सपनो में जी रहे हैं। भारत कभी भी हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता। और न ही अब भारत दोबारा मुस्लिम राष्ट्र बन सकता है।

Recommended Video

मौलाना की छत्तीसगढ़ सरकार को चेतावनी
इसके आगे मौलाना शहाबुद्दीन रजवी कहते हैं कि "वो छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बैठकर लगातार इस्लाम को कमजोर करने में लगे हुए हैं। मौलाना शहाबुद्दीन ने बताया कि धीरेंद्र शास्त्री ने खुद कहा कि वो अब तक 328 पुरुष और महिलाओं का धर्मांतरण करवा चुके हैं। इसलिए मेरा छत्तीसगढ़ की हुकूमत से गुजारिश है कि धर्मांतरण कानून के तहत आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री पर कड़ी कार्रवाई की जाए। आगे मौलाना ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर छत्तीसगढ़ की सरकार आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री के खिलाफ कोई कानूनी कार्यवाही नहीं करती है तो मुस्लिम जमात कोर्ट जाने पर मजबूर होगी।
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 48 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में मौसम का डबल अटैक! अगले 24 घंटों में आने वाला है नया संकट, IMD ने जारी किया अलर्ट -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
Balen Shah: कौन हैं बालेन शाह, 35 की उम्र में बनने वाले हैं नेपाल के नए PM! क्या है धर्म? पत्नी क्या करती है? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
66 की उम्र में प्रेग्नेंट हुईं ये फेमस एक्ट्रेस? लोगों ने पूछा- कौन है बच्चे का बाप? फिर वायरल फोटो का ऐसा सच -
UPSC Result: कौन हैं राजा मोहिद्दीन, UPSC टॉप-10 में इकलौते मुस्लिम की कहानी, 53 मुसलमान कैंडिडेट्स भी सफल -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 5 March: कल का मैच कौन जीता- भारत vs इंग्लैंड -
Gold Silver Rate Today: चांदी 26,000 सस्ती, 10 ग्राम सोना 7000 लुढ़का, खरीदारी से पहले देख लें लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications