बरेली: बेटी के कमरे में प्रेमी को देख बौखलाए परिजन, हाथ-पैर बांधकर युवक को पीट-पीट कर मार डाला

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में सोमवार रात एक युवक अपनी प्रेमिका से मिले उसके घर पहुंच गया। युवक को अपनी बेटी के साथ आपत्तिजन हालत में उसके कमरे में देखकर परिजन आग बबूला हो गए और युवक को कथित रूप से बंधक बनाकर उसकी इतनी पिटाई की गई की उसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने प्रेमी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया। युवक के परिजनों ने लड़की के पिता-भाई और एक महिला के खिलाफ थाने में हत्या की तहरीर दी है। हत्या की सूचना पर एसपी देहात और सीओ ने घटनास्थल का दौरा करके आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

Recommended Video

    बरेली: बेटी के कमरे में प्रेमी को देख बौखलाए परिजन, हाथ-पैर बांधकर युवक को पीट-पीट कर मार डाला
    man beaten to death gone to meet girl friend family members in bareily

    वारदात बरेली जिले के फरीदपुर कोतवाली क्षेत्र की है। शिवम (20) सब्जी बेचकर घर का गुजारा करता था। शिवम के पड़ोस की लड़की से प्रेम संबंध हो गए। अवैध संबंधों के चलते लड़की गर्भवती हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने बेटी को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी। सोमवार की रात लड़की ने शिवम को फोन करके घर बुला लिया, तभी वहां लड़की के परिजन पहुंच गए। शिवम को अपने बेटी के साथ देखकर परिजन बौखला उठे। परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की के पिता और भाई ने शिवम को बेरहमी से पीटा।

    पिटाई से शिवम बेहोश हो गया। मोहल्ले में शोर सुनकर शिवम के परिवार वाले मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शिवम को गंभीर हालत में फरीदपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को शिवम के इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार वालों ने लड़की के परिजनों पर हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने लड़की के भाई पिता और मोहल्ले की एक महिला को हिरासत में लिया। पुलिस ने शिवम का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। सीओ नागेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+