Love Affair: जिसके 'प्यार' ने पहले प्रेमी को पहुंचाया जेल, वो प्रेमिका दूसरे प्रेमी के साथ हो गई फरार
Love affair: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से प्रेम प्रसंग का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बरेली जनपद में जिस जिस प्रेमिका के प्यार में एक प्रेमी जेल चला गया वहीं प्रेमिका दूसरे युवक से प्यार करने लगी और उसके साथ फरार हो गई। मामले में किशोरी के परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है।
किशोरी के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर बालिका को पहले फुसलाकर भगाने वाले अज्ञात शख्स के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नवाबगंज थाने की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। वहीं इस मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

बताया जा रहा है कि नवाबगंज थाना क्षेत्र की एक गांव की रहने वाली किशोरी पांच माह पहले अपने घर से गायब हो गई थी। परिजनों द्वारा गुमशुदगी दर्ज कराई गई तो पुलिस ने उसे और उसके प्रेमी रवि को बरामद किया। बरामद करने के बाद किशोरी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया जबकि प्रेमी को जेल भेज दिया गया।
मामले में रवि अभी भी जेल में बंद है। वहीं प्रेमी की जेल में बंद होने के बाद किशोरी दूसरे युवक से प्यार कर बैठी। बताया जा रहा है कि 18 दिन पहले किशोरी फिर से गायब हो गई। किशोरी के परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन उसके बारे में जानकारी नहीं मिली। काफी परेशान होने के बाद परिजनों ने एक बार फिर अज्ञात युवक के खिलाफ किशोरी को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है।












Click it and Unblock the Notifications