लॉकडाउन में मायके में फंस गई बीवी तो पति ने 'बहन' से ही कर ली शादी

बरेली। लॉकडाउन के बीच उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। दरअसल, यहां पर लॉकडाउन की वजह से एक महिला अपने मायके में फंस गई। चार साल के बेटे ने अपनी मां को फोन कर ऐसी जानकारी दी, जिसे सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। मासूम बेटे ने अपनी मां को बताया कि उसके पिता ने दूसरा निकाह कर लिया। बता दें, शख्स ने किसी और से नहीं बल्कि रिश्ते में अपनी बहन लगने वाली महिला से ही निकाह किया है। अब पीड़िता ने समाजसेवी 'मेरा हक फाउंडेशन' की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। फरहत नकवी का कहना है कि वो इस मामले की शिकायत एसएसपी से करेंगी, ताकि पीड़ित महिला को इन्साफ मिल सके।

2013 में हुई थी शादी, तीन बच्चों का बाप है शख्स

2013 में हुई थी शादी, तीन बच्चों का बाप है शख्स


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की बहन और मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी ने बताया कि कोहाड़ापीर की नसीम का निकाह नगरिया तालाब निवासी नईम मंसूरी के साथ 2013 को हुआ था। नसीम के तीन बच्चे हैं। 19 मार्च 2020 को नसीम को उसका शौहर मायके छोड़ आया था। 22 मार्च को जनता कर्फ्यू और उसके बाद से लॉकडाउन शुरू होने की वजह से उसकी बीवी मायके में ही रह गई।

मौसेरी बहन से किया निकाह

मौसेरी बहन से किया निकाह

इसी बीच नईम मंसूरी ने मौसी की लड़की से दूसरा निकाह कर लिया। नसीम को मामले की जानकारी तब हुई जब उसके चार साल के बेटे ने फोन पर पिता की दूसरी शादी की जानकारी दी। पति के दूसरे निकाह की जानकारी मिलने के बाद महिला जब अपने ससुराल पहुंची तो पता चला कि उसके पति ने अपनी एक रिश्ते की बहन से शादी कर ली है। वे दोनों साथ रह रहे हैं।

पति बोला- दोनों को साथ रख लूंगा, बीवी ने कही ये बात

पति बोला- दोनों को साथ रख लूंगा, बीवी ने कही ये बात

पीड़िता नसीम ने जब पति की दूसरी शादी को विरोध किया तो उसका पति दोनों बीवियों को साथ में रखने की बात कहने लगा, लेकिन नसीम इसके लिए तैयार नहीं हुई। वह अपने पति के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई करना चाहती है। पीड़िता ने 'मेरा हक फाउंडेशन' की अध्यक्ष फरहत नकवी से मदद की गुहार लगाई है। फरहत नकवी का कहना है कि वो इस मामले में पुलिस से शिकायत करेंगी और पीड़ित युवती को इंसाफ दिलाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+