Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Bareilly News: रंगों से पहले खून की होली! बरेली के फरीदपुर में चाचा-भतीजे का डबल मर्डर

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में होली से पहले दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। फरीदपुर थाना क्षेत्र के घारमपुर गांव में गुरुवार सुबह बाइक सवार चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी और एसपी साउथ समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई टीमें गठित की हैं और जल्द ही गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।

holi-2025-bareilly-news-faridpur-incident

जानकारी के मुताबिक, घारमपुर गांव निवासी दौलत खां (50 वर्ष) और उनका भतीजा रहीस खां (32 वर्ष) गुरुवार सुबह बाइक से पालेज जा रहे थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने दोनों को घेर लिया और उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी।

गोलियां लगते ही दोनों जमीन पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हमले के बाद आरोपी फरार हो गए। वारदात की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू की।

घटनास्थल पर बिखरा खून

पुलिस को घटनास्थल पर दौलत खां और रहीस खां के लहूलुहान शव मिले। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उनकी बाइक भी पड़ी मिली। रहीस खां का शव घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों से बचने के लिए उन्होंने भागने की कोशिश की थी, लेकिन गोलियों की बौछार के आगे उनकी एक न चली।

पुरानी रंजिश में हुई हत्या

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दौलत खां खुद एक दोहरे हत्याकांड का आरोपी था। बीते साल ही वह जमानत पर जेल से छूटकर आया था। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या आपसी रंजिश का नतीजा हो सकती है।

एसएसपी बरेली ने बताया कि जो जानकारी में आया है। दौलत खां और रहीस खां की हत्‍या की गई है। परिवार के ही लोग हत्‍या किए हैं। 2019 में हुए हत्‍याकांड के बाद से ही रंजीश चल रही थी। इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। मौके से बाइक और कारतूस भी बरामद किया गया है। जांच की जा रही है।

घटना के बाद पुलिस ने पूरे इलाके में सघन गश्त बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों से भी किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने की अपील की गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़कर इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+