एक बेटी को आग में झुलसाने के बाद दूसरी बेटी को भी पिता ने किया आग के हवाले
Bareilly news, बरेली। यूपी में आए दिन वारदातें बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बरेली के थाना हाफिजगंज क्षेत्र के ग्राम हरहरपुर मटकली का है जहां एक पिता ने अपनी ही बेटी पर मिट्टी का तेल डालकर घटना को अंजाम दिया।

तीन में से दो लड़कियों के जलाने की कोशिश
बताया जा रहा है कि नन्हे उर्फ मुख्तियार के तीन लड़के व तीन लड़कियां हैं। वह आए दिन अपने बच्चों को तंग करता रहता था। 24 मार्च को नन्हे उर्फ मुख्तियार की किसी बात को लेकर उसकी बेटी सैवी से कहासुनी हो गई थी जिसके चलते क्रोध में आकर उसने अपनी बेटी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाकर मारने का प्रयास किया।

बेटी की हालत नाजुक
मिट्टी का तेल डाले जाने से सैवी पूरी तरह झुलस गई। लड़की की चीख-पुकार सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उसे आनन-फानन में सीएचसी नवाबगंज में ले गए। लड़की की हालत नाजुक देख उसे नवाबगंज के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल बरेली के लिए रेफर कर दिया।

मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट
आपको बता दें कि लड़की के पिता नन्हे उर्फ मुख्तियार ने एक माह पहले भी अपनी दूसरी लड़की पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया था। लड़की का पिता नशे का आदी बताया जा रहा है। फिलहाल लड़की की मां ने पिता सहित आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।












Click it and Unblock the Notifications