क्या साक्षी-अजितेश शादी के पीछे है कोई साजिश, क्यों आया BJP MLA श्याम बिहारी का नाम?
बरेली। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी और अजितेश के प्रेम विवाह में एक नया मोड़ आ गया है। सोशल मीडिया में बीजेपी के ही एक विधायक श्याम बिहारी और विकास तिवारी नाम के युवक की चैटिंग वायरल हो रही है, जिसमें विधायक श्याम बिहारी पर राजेश मिश्रा के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। चैटिंग में श्याम बिहारी और विकास तिवारी नाम के युवक की आपस में बहस हो रही है। विकास तिवारी नाम के युवक द्वारा इस सारे बवाल के लिए श्याम बिहारी को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

विधायक ने कहा- फेक है चैटिंग
श्याम बिहारी बीजेपी की फरीदपुर विधानसभा से विधायक हैं। हालांकि, श्याम बिहारी ने इस सारी चैटिंग को फेक बताया है। साथ ही उनके द्वारा विकास तिवारी नाम के युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। श्याम बिहारी का साफ कहना है की साक्षी और अजितेश के प्रकरण से उनका कोई वास्ता नहीं है। हालांकि, पहली बार कैमरे के सामने उन्होंने स्वीकार किया कि अजितेश उनका दूर का रिश्तेदार है।

घटना से दूर-दूर तक मतलब नहीं
विधायक श्याम बिहारी का कहना है कि इस घटना से उनका दूर-दूर तक कोई मतलब नहीं है। घटना की जानकारी होते ही मैंने कोई देरी नहीं की और नामजद एफआईआर दर्ज करवा दी। उनका कहना है कि वह विकास तिवारी को नहीं जानते हैं न ही उनके पास कोई उसका कॉन्टेक्ट नंबर है। उन्होंने कहा कि अजितेश मेरी जाति के है और मेरे दूर के रिश्तेदार हैं।

साक्षी-अजितेश की घटना निंदनीय
श्याम बिहारी ने विधायक राजेश मिश्रा की बेटी और अजितेश के प्रेम विवाह पर बोलते हुए कहा कि ये घटना बहुत ही निंदनीय है। मैंने जब अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन किया तो किसी विकास तिवारी नाम की फेसबुक आईडी से श्यामबिहारी लाल और विकास तिवारी की व्हॉटसऐप चैटिंग को अभद्र भाषा के साथ फेसबुक वॉल पर पोस्ट किया गया था, जिसका संज्ञान लेकर जब खोजबीन शुरू की तो पता चला कि किसी विकास तिवारी ने फर्जी कूटरचित व्हॉटसऐप चैटिंग का स्क्रीन शॉट फेसबुक पर पोस्ट किया है, जिस पर लोगों ने विधायक फरीदपुर प्रो. श्यामबिहारी लाल के बारे में अभद्र टिप्पणियां शुरू कर दीं। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि विकास तिवारी द्वारा फर्जी चैटिंग को फेसबुक पर डालने से उनके सम्मान को ठेस पहुंची है और मानसिक आघात भी हुआ है। विकास तिवारी ने अपशब्दों का भी उक्त फर्जी चैट में प्रयोग किया है।
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications