सोशल डिस्टेंसिंग का BJP विधायक राजेश मिश्रा ने निकाला नया फॉर्मूला, आप भी देखें

बरेली। कोरोना वायरस (COVID-19) महामारी की चेन को तोड़ने के लिए भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने नया फॉर्मूला निकाला है। इस फॉर्मूले को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। दरअसल, उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की बिथरी चैनपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने सोशल डिस्टेंसिंग का नायाब तरीका ढूंढ़ निकाला है। विधायक अब छाता लगाकर बाहर निकल रहे हैं और लोगों से भी छाता लगाने की अपील कर रहे हैं।

 bjp mla rajesh mishra social distancing through umbrella

विधायक का कहना है छाता लगाने से अपने आप ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो जाएगा। विधायक की छाता लगाकर घूमने की तस्वीर खूब वायरल भी हो रही है। दरअसल, बिथरी चैनपुर विधानसभा से बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग बनाने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में उनके मन में ये विचार आया कि क्यों न छाता लगाया जाए।

अगर छाता लगाएंगे तो लोग अपने आप ही दूर हो जाएंगे, जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार और कॉलोनी के लोगों को बुलाकर छाता लगाने को कहा। सभी ने छाता लगाया तो देखा की ऐसा करने से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन बखूबी हो रहा है। जिसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना छाता लगा हुआ फोटो डालकर अपील की कि सभी लोग छाता लगाकर ही अपने घरों से निकले। उन्होंने कहा की अगर बहुत जरूरी हो तभी ही घर से बाहर छाता लगाकर निकले। वरना घर से निकलने की कोई जरूरत नहीं है। फिलहाल सोशल मीडिया पर विधायक पप्पू भरतौल के इस अनोखे तरीके की खूब तारीफ हो रही है।

साक्षी मिश्रा के पिता हैं पप्पू भरतौल
बता दें कि विधायक राजेश मिश्रा उर्फ़ पप्पू भरतौल पिछले साल इंटरकास्ट मैरिज कर सुर्ख़ियों में आई साक्षी मिश्रा के पिता है। साक्षी मिश्रा ने अपने भाई के दोस्त अजितेश से परिवार के मर्जी के खिलाफ जाते हुए शादी की थी। शादी के बाद उन्होंने अपने पिता व भाई पर से जान का खतरा बताते हुए दो वीडियो भी वायरल किया था, जिसके बाद मामला सुप्रेम कोर्ट भी पहुंचा था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हाईकोर्ट ने दोनों की शादी को वैध करार देते हुए सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+