भाजपा विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा के घर गूंजी किलकारियां, पति अजितेश ने दी खुशखबरी

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने एक बेटे को जन्म दिया है। साक्षी के पति अजितेश के मुताबिक, र​विवार की सुबह 10:30 बजे छाबड़िया नर्सिंग होम में साक्षी ने बेटे को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ है। अजितेश ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए इसे महादेव का आशिर्वाद बताया है। अजितेश अपने फेसबुक पर लिखा, ''महादेव के आशीर्वाद और आप सब की दुआओं से साक्षी और मुझे पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। आशीर्वाद बना रहे बाबा।''

bjp mla daughter sakshi mishra gives birth to son

साक्षी मिश्रा ने अजितेश के साथ की थी लव मैरिज

उत्तर प्रदेश के बरेली से भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा ने अजितेश से अंर्तजातीय विवाह कर सुर्खियां बटोरीं थीं। साक्षी पिछले साल 3 जुलाई को अपने घर से अचानक चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने परिवारवालों की मर्जी के खिलाफ अजितेश से प्रेम विवाह कर लिया था। शादी के एक हफ्ते बाद 10 जुलाई को दोनों ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया था। इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को साक्षी ने एक और वीडियो जारी कर अपने पिता राजेश मिश्रा, भाई विक्की भरतौल और पिता के करीबी राजीव राणा से जान को खतरा बताया था। वीडियो सोशल मी​डिया पर वायरल हो गए थे। देशभर में ये मामला सुर्खियों में रहा था।

अजितेश के साथ बेहद खुद हैं साक्षी मिश्रा

साक्षी की शादी को एक साल से ज्यादा का समय हो चुका है। वह अजितेश से शादी करके काफी खुश हैं। साक्षी सोशल मीडिया के जरिए अपनी जानकारी देती रहती हैं। बीते दिनों साक्षी ने कहा था कि वह शादी के बाद बेहद खुश हैं, क्योंकि पति अजितेश बहुत सपोर्ट करते हैं। साक्षी ने बताया था कि अजितेश का परिवार भी उनका बहुत ख्याल रखता है। बेटी की तरह सब प्यार करते हैं। हालांकि, अपने परिवार की याद तो आती है, क्योंकि जन्म से लेकर अपनी मर्जी से शादी से पहले तक का साथ कम नहीं होता। रक्षाबंधन पर साक्षी ने अपने भाई विक्की को बहुत याद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+