बरेलवी उलेमा मौलाना शहाबुद्दीन की अखिलेश को हिदायत, कहा- 'मुस्लिम को बनाए सपा का अध्यक्ष, वरना...'

बरेलवी उलेमा मौलाना शहाबुद्दीन की अखिलेश को हिदायत, कहा- 'मुस्लिम को बनाए सपा का अध्यक्ष, वरना...'

बरेली, 28 सितंबर: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को आल हजरत से जुड़े बरेलवी उलेमा मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सलाह दी है। शहाबुद्दीन रजवी ने का कहना है कि इस बार अखिलेश यादव किसी मुस्लिम को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं। अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो मुसलमानों के सामने दूसरे विकल्प खुले हैं। दरअसल, यह बातें उन्होंने सपा के होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले कहीं।

Barelvi Ulema Maulana Shahabuddin Rajvi gave advice to SP President Akhilesh Yadav

ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने 27 सितंबर को एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा, 'सपा मुसलमानों के साथ खेल कर रही है। लेकिन, अब सपा को मुसलमानों का अधिकार देना होगा।' उन्होंने कहा कि एक तरफ सपा और उसके मुखिया मुसलमानों का हमदर्द होने का दिखावा करते हैं, तो वहीं, दूसरी तरफ कभी किसी मुसलमान को अध्यक्ष पद पर नहीं बिठाया। मौलाना ने कहा कि सपा की स्थापना 4 अक्टूबर 1992 को हुई। इसके बाद से लगातार इस पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव बने रहे।

वहीं, मुलायम सिंह के बाद उनके बेटे अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद पर हैं। इस अधिवेशन में उनको दोबारा समाजवादी पार्टी का अध्यक्ष बनाने की तैयारी चल रही है। शहाबुद्दीन रजवी ने कहा, एक तरफ सपा और अखिलेश यादव मुसलमानों का हमदर्द होने का दिखावा करते हैं और दूसरी तरफ मुसलमानों को हमेशा लॉलीपॉप दे कर खामोश कर देते हैं। उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी की जब-जब सरकार बनी है, मुसलमानों के वोट से बनी है। क्योंकि उत्तर प्रदेश में मुस्लिम आबादी 25 फीसद तक है।

मौलाना के आरोप लगाया कि, सपा मुखिया जिस बिरादरी से आते हैं, उस बिरादरी की वोट सिर्फ 7 फीसद है। इस हिसाब से मुसलमानों को ज्यादा तरजीह दी जानी चाहिए, लेकिन मुसलमानों को हमेशा बेवकूफ बनाया गया। इनके साथ धोखा और छलावा किया गया। कभी इनको इनका हक नहीं दिया गया। कहा कि सपा मुसलमानों की हितैषी है, तो उसे चाहिए कि किसी मुसलमान को सपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाएं। अगर, सपा अगर मुसलमानों को उनका हक और सम्मान नहीं देगी तो मुसलमान किसी दूसरे विकल्प की तलाश करने पर मजबूर हो जाएंगे। उसके लिए रास्ते खुले हुए हैं, वह कहीं भी जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+