नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक में पीछे घुस गई कार, तीन लोगों की गई जान

नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर ट्रक में पीछे घुस गई कार, तीन लोगों की गई जान

Nainital Bareilly National Highway: उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग (Nainital Bareilly National Highway) पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति को गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए हॉस्टिल में एडमिट कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Nainital Bareilly National Highway

वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि यह हादसा बरेली (Bareilly) जिले के बहेड़ी में नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग (Nainital Bareilly National Highway) पर हुआ है। एसपी ग्रामीण राजकुमार अग्रवाल ने हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, बहेड़ी पुलिस को रविवार तड़के सूचना मिली की नैनीताल-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग एक्सीडेंट हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने आनन-फानन में गाड़ी में फंसे सभी लोगों को बाहर निकला। बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक को गंभीर हालत में इलाज के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना मृतक के परिवार को दी गई है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। एसपी देहात ने बताया कि हाइवे पर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से कार ट्रक के अंदर घुस गई। इस हादसे में कार में सवार 3 लोगों की मौत हो गई और 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस हादसे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर राहुल, उसका दोस्त केशव और एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस हादसे के बाद हाइवे पर दोनों तरफ जाम लग गया था, जिसके बाद पुलिस ने हादसे के बाद वाहनों को हटाकर जाम खुलवाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+