Bareilly News: एडीजी ऑफिस में गैंगरेप पीड़िता ने खाई नींद की गोलियां, पहुंची थी इंसाफ मांगने

Bareilly News: बरेली में एडीजी ऑफिस में उस हड़कंप मच गया, जब प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची एक पीड़िता ने कार्यालय परिसर में नींद की कई गोलियां खा ली, जिससे वह बेहोश होने लगी।

bareilly news

bareilly news: खबर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से सामने आई है। यहां इंसाफ मांगने एडीजी ऑफिस पहुंची गैंगरेप पीड़ित महिला ने नींद की गोलियां खा ली। एडीजी ऑफिस में महिला द्वारा नींद की गोलियां खाने से महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए, जहां महिला का इलाज चल रहा है। फिलहाल महिला की हालत में सुधार है।

यह मामला पीलीभीत जिले के सुनगाडी थाना क्षेत्र का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोस के ही रहने वाले युवकों ने कुछ समय पहले उसके साथ गैंगरेप किया था। इसी सिलसिले में वह प्रार्थना पत्र लेकर एडीजी ऑफिस कार्रवाई की स्थिति जानने के लिए पहुंची थी। इस दौरान पीड़ित महिला को लगा कि उसके मामले में पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। इसी से हताश होकर महिला ने एडीजी के ऑफिस कक्ष से थोड़ा हटकर कुछ गोलियां खा लीं।

पीड़ित महिला के बेहोश होने पर उसकी चचेरी बहन ने ही कार्यालय स्टाफ को उसके द्वारा नींद की गोलियां खाने की सूचना दी। पीड़ित महिला का आरोप है कि पड़ोस में ही रहने वाला सुरेंद्र और विमल महाजन ने उसके साथ गैंगरेप किया था। इस मामले में उसने कई जगह पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है। मगर, कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वह पिछले 6 महीने से थाने के चक्कर लगा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को एडीजी ऑफिस पहुंची थी।

Recommended Video

      बरेली: एडीजी कार्यालय में दुष्कर्म पीड़िता ने खाया जहर, मचा हड़कंप

      वहीं, पीड़ित के परिजन का कहना है कि वह एडीजी कार्यालय में न्याय मांगने के लिए आई थी। सुनवाई न होने पर उसने वहीं पर कुछ खा लिया। वहीं, इस मामले में एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि इस तरह की बात सामने आई है कि महिला ने नींद की गोली खा ली है। महिला को जिला अस्पताल में रेफर किया गया है। उसकी हालत अभी स्थिर बनी हुई है। वह अपने प्रार्थना पत्र के कार्रवाई करने के संबंध में बात करने के लिए आई थी। बाकी के अन्य कारणों के बारे में भी क्लियर किया जा रहा है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+