इस्लाम धर्म छोड़ फरहाना ने अपनाया हिंदू धर्म, वीरेंद्र संग 7 फेरे लेकर बोली- तीन तलाक और हलाला का अब डर नहीं

Bareilly News: तीन तलाक-हलाला के डर से फरहाना बी नाम की एक मुस्लिम युवती ने उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में धर्म बदल लिया। 20 साल की इस मुस्लिम युवती ने इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अपने प्रेमी वीरेंद्र से हिंदू रीति रिवाज के मुताबिक विवाह भी रचा लिया।

20 साल की मुस्लिम युवती फरहाना बी अपने प्रेमी वीरेंद्र कश्यप के साथ बरेली जिले ऋषि मुनि आश्रम पहुंची और अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लिए। हिंदू धर्म अपनाने और वीरेंद्र से शादी करने के बाद मुस्लिम युवती ने एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में फरहाना बी ने अपने परिजनों पर डराने और धमकाने के आरोप लगाए।

Bareilly News

अब मुस्लिम युवती का कहना है कि मैं जल्द ही बरेली जिले के SSP से मिलकर मामले की शिकायत दर्ज कराउंगी। इतना ही नहीं, मुस्लिम युवती फरहाना बी ने कहा कि यदि मेरे और मेरे पति वीरेंद्र के साथ कुछ होता है तो मेरे मायके वाले इसके जिम्मेदार होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस्लाम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म आपने वाली फरहाना बी बरेली के शेरगढ क्षेत्र की रहने वाली है। 20 साल की फरहाना बी की मानें तो जब वह 8वीं क्लास में थी तो उसके घर वालों ने उसकी पढ़ाई बंद करा दी थी। फरहाना ने बताया कि शुरू से ही मुझे भगवान श्रीकृष्ण में आस्था थी।

मैं अपने घरवालों से छुपकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-पाठ किया करती थी। फरहाना ने बताया कि करीब तीन साल पहले मेरी मुलाकात वीरेंद्र से हुई। वीरेंद्र कश्यप शेरगढ़ थाना क्षेत्र के गहलौरा गांव का करने वाला है। फरहाना ने बताया कि जब मैं गांव से शेरगढ़ जाती थी तो वीरेंद्र वापस आते वक्त मुझे अपनी बाइक से गांव तक छोड़ देता था।

फहराना ने बताया कि इसके बाद दोनों की मोबाइल पर बातचीत शुरू हुई, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। हम दोनों राधा रानी के मंदिर भी घूमने गए थे। राधा रानी के मंदिर में हमने साथ जीने और मरने का फैसला ले लिया था। फरहाना ने बताया कि आज वीरेंद्र के साथ बरेली के ऋषि मुनि आश्रम में इस्लाम धर्म को छोड़ कर हिंदू धर्म अपना लिया।

इतना ही नहीं, फहराना बी ने वीरेंद्र कश्यप के साथ अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे लिए। फरहाना ने बताया कि मैं बालिग हूं, और अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर शादी कर रही हूं। मुस्लिम युवती ने कहा कि अब मुझे तीन तलाक और हलाला का भी डर नहीं है, क्योंकि हमारे समुदाय में तीन तलाक का चलन बहुत रहता है।

फिर लड़कियों को हलाला का भी सामना करना पड़ता है। फरहाना ने कहा कि मेरे पिता और अन्य परिवार के लोग मुझे नाबालिग बताकर थाने में मेरी रिपोर्ट दर्ज कराना चाहते हैं। मुझे पुलिस से नाबालिग बताया जा रहा है, जबकि मैं पूरी तरह से बालिग हूं। मैं अपनी मर्जी से धर्म परिवर्तन कर शादी कर रही हूं। साथ ही अपने पति और ससुराल में ही रहूंगी।

हालांकि, फरहाना बी ने अपनी और अपने पति वीरेंद्र की जान को अपने मायके वालों से खतरा जताया। फरहाना ने कहा उसके परिवार वाले कभी भी किसी घटना को अंजाम दे सकते हैं। इस मामले में शेरगढ़ थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि लड़की के परिवार की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसमें लड़की को नाबालिग बताया गया है। पीड़िता के कोर्ट में बयान कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+