Bareilly News: पुलिस परीक्षा में पेपर हुआ खराब तो युवक ने दी जान, किराए के कमरे में फंदे से लटकता मिला शव

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में यूपी पुलिस का परीक्षा देने के बाद पेपर खराब होने के कारण एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि इस बार पेपर खराब होने से युवक काफी परेशान नजर आ रहा था।

किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को फोन करके घटना की जानकारी दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा है।

bareilly-news-a-young-man-no-more-after-his-paper-went-bad-in-the-police-exam

बताया जा रहा है कि फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के सैदपुर मांझा निवासी योगेश नामक 24 वर्षीय युवक फरीदपुर में किराए का मकान लेकर अप पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। उसके साथ कुछ अन्य लड़के भी पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे थे।

पिछले 5 साल से कर रहा था पुलिस की तैयारी
परिजनों द्वारा बताया गया कि योगेश कुमार सिंह पिछले 5 साल से उत्तर प्रदेश सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। पिछले साल उसने पुलिस की परीक्षा दी थी लेकिन परीक्षा होने के बाद भर्ती स्थगित हो गई थी।

उसके बाद भी वह पुलिस परीक्षा भर्ती की तैयारी में ही जुटा रहा। बीते 24 अगस्त को रामपुर जिले में वह यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा देने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि परीक्षा में उसका पेपर खराब हो गया था और वापस लौट के बाद वह काफी परेशान नजर आ रहा था।

परिजनों द्वारा बताया गया कि शनिवार की रात 8:00 बजे उसने अपनी मां को फोन किया था और फोन पर मन से बात करने के दौरान उसने बताया था कि पेपर काफी अच्छा नहीं हुआ है और वह परेशान लग रहा था।

रात में मां से फोन पर बात करने के बाद वह ऐसा कदम उठा लेगा इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं थी। काफी देर तक उसका कमरा नहीं खुला तो उसके साथ के युवकों द्वारा मकान मालिक और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना की जानकारी हुई।

माता-पिता का कहना है कि दो बेटों में योगेश सबसे बड़ा था और उनका भरोसा था कि उनका बेटा उत्तर प्रदेश पुलिस में भर्ती हो जाएगा जिससे उनकी आर्थिक स्थिति ठीक हो जाएगी। घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+