Bareilly: बुर्का पहन रामलीला मैदान में बेखौफ घूम रहा था शख्स,पकड़ा गया तो बोला- 'अल्लाह चाहेंगे तो मिलेगी सजा'

Bareilly: बुर्का पहन रामलीला मैदान में बेखौफ घूम रहा था शख्स, पकड़ा गया तो बोला- 'अल्लाह चाहेंगे तो मिलेगी सजा'

बरेली, 06 अक्टूबर: वैसे तो बुर्का मुस्लिम महिलाओं का परिधान है, लेकिन उत्तर प्रदेश के बरेली (Bareilly) जिले में एक शख्स बुर्के में पकड़ा गया है। बुर्का पहने संदिग्ध युवक के पकड़े जाने के बाद माहौल गरमा गया। जिसके बाद लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वहीं, मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया। इस दौरान पुलिस पूछती में पकड़े गए शख्स ने कहा, 'अल्लाह की मर्जी से वह यहां आया है। अगर अल्लाह चाहेंगे तो उसे सजा मिलेगी।'

Recommended Video

    UP के Bareilly में Dussehra मेला देखने Burqa पहनकर पहुंचा शख्स, फिर.. | वनइंडिया हिंदी | *News
    Bareilly News: a man wearing a burqa caught in Ramlila Maidan

    यह मामला बरेली जिले के बहेडी क्षेत्र का है। यहां पिछले 164 साल से श्रीराम लीला का बड़ा मेला लगता है। पांच अक्टूबर को भी यहां दशहरा मेला लगा था, जिसमें एक मुस्लिम शख्स बुर्का पहनकर मेले में पहुंच गया। बुर्का पहने शख्स पर लोगों को उसके अंदाज से शक हुआ। मेले में वह चल रही सभी गतिविधियों पर नजर रख हुआ था, जिसके बाद लोगों ने उसे संदेह के आधार पर पकड़ लिया। इसके बाद शख्स के चेहरे से नकाब हटाया तो बुर्के के अंदर से कोई महिला नहीं, बल्कि दाढ़ी वाला व्यक्ति निकला।

    जिसके बाद लोगों ने बुर्के वाले शख्स की पिटाई शुरू कर दी और मामले की सूचना पुलिस को दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और बुर्का पहने शख्स को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने पकड़े गए शख्स को धर्मशाला में बंद कर दिया। जिसके बाद उससे पूछताछ की तो उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। इस दौरान वो कहता रहा कि अल्लाह की मर्जी से वह यहां आया है। अगर अल्लाह चाहेंगे तो उसे सजा मिलेगी। अगर अल्लाह की मर्जी नहीं होगी तो दुनिया में किसी की हिम्मत नहीं कि मुझे सजा दे दे।

    फिलहाल, बुर्के वाले शख्स को पकड़कर पुलिस थाने ले आई है और पूछताछ कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि पकड़ा गया व्यक्ति मंद बुद्धि है। इसलिए उसने बुर्का पहन लिया और मेले में आ गया। पूछताछ के बाद भी व्यक्ति बहकी-बहकी बातें करता रहा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+