Bareilly News: बेटे के सामने हुई पिता की मौत, डांस करते हुए अचानक गिरे, शादी की सालगिरह पर उजड़ गया परिवार

Bareilly News: बरेली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शादी की 25वीं सालगिरह मना रहे एक कारोबारी की डांस करते-करते अचानक मौत हो गई। वे अपनी पत्नी के साथ स्टेज पर डांस कर रहे थे, तभी अचानक गश खाकर गिर पड़े। यह हादसा पार्टी में मौजूद लोगों के लिए किसी सदमे से कम नहीं था।

यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के शाहबाद इलाके की है, जहां जूते और कपड़ों के कारोबारी वसीम (50) ने अपनी शादी की सिल्वर जुबली धूमधाम से मनाने का फैसला किया था। उन्होंने इस खास दिन के लिए पीलीभीत बाइपास स्थित एक बड़े लॉन को बुक कराया था। उनकी पत्नी फराह पेशे से शिक्षिका हैं। इस खुशी के मौके पर परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था।

bareilly-businessman-dies-while

खुशियों से भरा माहौल बना मातम

शादी की सालगिरह की पार्टी में शानदार खाने-पीने का इंतजाम किया गया था। हर कोई जश्न के माहौल में डूबा हुआ था। जब मेहमानों ने वसीम और फराह से डांस करने की फरमाइश की, तो दोनों स्टेज पर पहुंचे और फिल्मी गानों पर नाचने लगे। कुछ मिनट तक डांस करने के बाद अचानक वसीम गिर पड़े। शुरुआत में किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, तो वहां अफरा-तफरी मच गई।

परिवार के लोग और मेहमान वसीम को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना का पूरा वीडियो लॉन में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया।

सपनों की सालगिरह बन गई आखिरी रात

वसीम का परिवार आर्थिक रूप से संपन्न था। उनके दो बेटे हैं-बड़ा बेटा एमबीबीएस कर रहा है और छोटा बेटा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटा है। इस खास मौके के लिए उन्होंने हफ्तों पहले तैयारियां शुरू कर दी थीं। न सिर्फ लॉन बुक किया था, बल्कि खासतौर पर एक बड़ा केक भी बनवाया था, जिसे वे काट भी नहीं सके।

उनके छोटे भाई नदीम ने बताया कि वसीम बेहद खुश थे और इस दिन को यादगार बनाना चाहते थे। लेकिन किसे पता था कि यह उनकी जिंदगी का आखिरी जश्न बन जाएगा।

गमगीन माहौल में हुआ अंतिम संस्कार

बृहस्पतिवार को वसीम का अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके जनाजे में भारी भीड़ उमड़ी। हर कोई इस दुखद घटना को लेकर स्तब्ध था। पत्नी फराह इस हादसे से इतनी सदमे में थीं कि बार-बार बेहोश हो रही थीं। उनके छोटे बेटे का भी रो-रोकर बुरा हाल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+