Bareilly News: हेड कांस्टेबल पर मामला दर्ज, 'चूहों' की कहानी से अदालत को चकमा देने का आरोप

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। बरेली जिले में एक कांस्टेबल ने चूहों पर गंभीर आरोप लगाया है। कांस्टेबल का आरोप है कि रिश्वत के पैसे चूहे कुतर गए।

ऐसा बयान उसने किसी सार्वजनिक स्थान या अधिकारी के सामने नहीं बल्कि कोर्ट में दिया। कांस्टेबल द्वारा बताई गई पूरी बात सुनकर लोग हैरान रह गए। जब ​​मामले की जांच की गई तो कांस्टेबल का बयान झूठा निकला। अब उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Bareilly Bribery Scandal Head Constable UP Police

अब आईए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

यह पूरा मामला बरेली जनपद के नवाबगंज थाने का है। दरअसल, नवाबगंज थाने में तैनात हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह पर रिश्वत में मिले नोटों की जगह दूसरे नोट अदालत में पेश करने का आरोप है।

अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा के अनुसार, यह मामला 12 फरवरी 2021 का है। 12 फरवरी 2021 को उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन द्वारा एक लेखपाल को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया था।

रिश्वत लेते हुए लेखपाल को गिरफ्तार करने के बाद एसीओ टीम ने आरोपी लेखपाल के पास से रिश्वत में मिले 500 रुपये के 20 नोटों के अलावा 80,361 रुपये और अन्य सामान जब्त किए थे। सभी सामानों को नवाबगंज थाने में टीम ने जमा कर दिया था।

अदालत में पेश किए दूसरे नोट

इस मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है। सुनवाई के दौरान हेड कांस्टेबल ने अदालत में रिश्वत वाले मूल नोट पेश नहीं किए और इसके बजाय चूहों पर असली नोट कुतरने का आरोप लगाते हुए 500 रुपये के 20 दूसरे नोट जमा किए।

हेड कांस्टेबल द्वारा जब चौहान पर आरोप लगाया गया तो सभी लोग हैरान रह गए। ऐसे में मामले की जांच कराई गई। जांच में हेड कांस्टेबल को दोषी पाया गया। दोषी पाए जाने के बाद हेड कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे में पुलिस अधीक्षक मानुष पारिख द्वारा बताया गया कि हेड कांस्टेबल उदयवीर सिंह ने जानबूझकर आरोपियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह आपराधिक कृत्य किया। मुकदमा दर्ज करने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+