Baba Ki Maut Mandra Rahi: बागेश्वर बाबा को जान से मारने की धमकी देने वाला अनस अंसारी कौन है?
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने के आरोप में यूपी के बरेली के अनस अंसारी को पकड़ा गया है।
बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों राजस्थान में हैं। सीकर के बाद अब बारां पहुंच गए हैं। इस बीच बाबा बागेश्वर को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।
बागेश्वर बाबा को जान से मारने की धमकी भरे मैसेज के स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वारयल होने के बाद यूपी पुलिस ने आरोपी यूपी के बरेली के अनस अंसारी को पकड़ा है।

दरअसल, अनस अंसारी में इंस्टाग्राम पर चैट में लिखा था कि बाबा की मौत मंडरा रही है...इसके अलावा आपत्तिजनक भाषा का भी इस्तेमाल किया है। अनस की चैट का यह स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
इसके बाद हिंदूवादी संगठनों ने उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। चैट के स्क्रीनशॉट यूपी पुलिस को सोशल मीडिया पर टैग भी किया। इस पर उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की रिठौरा चौकी प्रभारी नवीन कुमार उनके खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई।

उत्तर प्रदेश पुलिस के अनुसार चैट में 'बाबा की मौत मंडरा रही है' की बात कहने वाले युवक की पहचान अनस अंसारी के रूप में हुई है। अनस हाफिजगंज पुलिस थाना इलाके के जमुनिया खाता गांव का रहने वाला है।
कई लोग कह रहे हैं कि अनस में इंस्टाग्राम चैट में बाबा शब्द का इस्तेमाल यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के लिए किया जबकि कई लोग इसे बागेश्वर बाबा को धमकी मान रहे हैं।
राजस्थान पत्रिका की एक खबर के अनुसार आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने बाबा पर मौत मंडरा रही है वाली बात बागेश्वर बाबा के लिए लिखी थी। पुलिस आरोपी पूछताछ कर रही है।
उल्लेखनीय है कि बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गांव गढ़ा स्थित बालाजी धाम के पीठाधीश्वर हैं। देश के प्रमुख कथावाचकों में से एक हैं। अक्सर सनातम धर्म की पैरवी करते नजर आते हैं। अपने दरबार में कई लोगों की हिंदू धर्म में वापसी करवा चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications