80 साल के बुजुर्ग ने DM से की मर्दानगी टेस्ट कराने की मांग, जानिए वजह

बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग ने अब मर्दानगी टेस्ट कराने की अपील जिलाधिकारी से की है। दरअसल, गुलड़ि‍या धीमर गांव के रहने वाले एक 80 वर्षीय बुजुर्ग साधु ने भूमाफियाओं की शिकायत की थी। जिसके बाद दबंग भूमाफिया बुजुर्ग साधु को झूठे रेप केस में फंसाकर जेल भिजवाने की धमकी दे रहे हैं। इन धमकियों से परेशान होकर बुजुर्ग ने ऐसा कदम उठाया है। वहीं, मामले में प्रभारी डीएम ने एसडीएम नवाबगंज को मामले की जांच सौंप दी है।

80-year-old saint demands DM for his potency test

क्या है मामला
मीडिया खबरों के मुताबिक, मामला बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र के गुलड़ि‍या धीमर गांव का है। साधु रामदास का आरोप है कि कुछ दबंगों ने आश्रम की कई बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है। आरोप है कि जब उन्होंने अवैध कब्जे के खिलाफ आवाज उठाई तो दबंगों ने उन्हें झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। यही कारण है कि वह अपना मर्दानगी टेस्ट करवाना चाहते हैं।

'झूठे केस में भी फंस गया तो जाना पड़ेगा जेल'
साधु की मानें तो जिस शख्स ने आश्रम की जमीन पर कब्जा किया है, उसकी पत्नी झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दे रही है। अगर वह पुलिस के पास जाती है तो जांच होने तक उन्‍हें बिना किसी गलती के जेल में रहना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि उसकी पत्नी पहले ही उन पर रेप का आरोप लगा चुकी है। हालांकि, इस बारे में पुलिस को किसी तरह की कोई शिकायत नहीं हुई है। यही वजह है कि उन्होंने मर्दानगी टेस्ट कराने की मांग की है।

साधु ने DM से लगाई गुहार
वहीं, मामले में प्रभारी डीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि बिना किसी एफआईआर के पोटेंसी टेस्ट कराने का नियम नहीं है। इस मामले को चीफ मेडिकल ऑफिसर को भेज दिया गया है। वहीं, एसडीएम (नवाबगंज) को मामले की जांच सौंपी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+