बरेली चिटफंड घोटाला: 5 हजार लोगों के 300 करोड़ लेकर परिवार संग फरार हुआ कंपनी का मालिक

बरेली. उत्तर प्रदेश के बरेली में एक चिटफंड कंपनी ने जो घोटाला किया, वह हजारों लोगों के लिए नुकसानदेह रहा। डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स नाम की कंपनी ने करीब 5 हजार लोगों से लगभग 300 करोड़ रुपए की रकम जुटाई थी। अब वे लोग कई महीने से अफसरों के यहां चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई उनकी मदद नहीं कर पा रहा। यहां तक कि पीड़ित सीएम के पोर्टल पर भी शिकायत कर चुके हैं। फिर भी, अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई।

300 Crores Chit Fund Scam By Fraud Company at Uttar Pradesh

जानकारी के अनुसार, घोटाला करने वाली कंपनी का ​मालिक अपने पूरे परिवार के साथ फरार है। वहीं, पीड़ित लोग विभिन्न थानों में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा रहे हैं। आरोपी कंपनी के डायरेक्टर नरेंद्र पाल गंगवार हैं, जो इन दिनों पूरे परिवार के साथ फरार हैं। पता चला है कि, कंपनी ने यूपी के कई जिलो में ऑफिस खोल रखे थे। उस कंपनी में पांच हजार से ज्यादा लोगों ने अपना पैसा इनवेस्ट कर रखा था।

नरेंद्र पाल गंगवार ने कभी अखबारों में फुल-पेज विज्ञापन छपवाए थे। डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स के ऑफिस यूपी के कई जिलो में खोले। फिर, झूठे सपने दिखाकर लोगों से करोड़ों रुपये वसूले। उसने 5 साल में रुपये दोगुने करने का झांसा दिया। साथ ही प्रोपर्टी में पैसा इन्वेस्ट करने के लिए भी कहा। इसी तरह 5 हजार से अधिक लोगों को कंपनी से जोड़ लिया। आखिर में, पूरे परिवार के साथ फरार हो गया।

पीड़ितों का कहना है कि डायमंड इंफ्रालैंड डेवलपर्स के ऑफिस बरेली, बदायू, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई, फरुखाबाद समेत कई जिलों में खुले थे। इतना ही नहीं, कई तहसीलों में भी उस कंपनी ने अपने ऑफिस जमाए। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के मुताबिक, नरेंद्र पाल गंगवार के खिलाफ बारादरी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। जांच-पड़ताल जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+