UP News: नहाने के दौरान पांच बच्चे नदी में डूबे, तीन के शव मिले, बाकी की तलाश जारी
UP Barabanki News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जनपद में शनिवार को नदी में नहाते समय पांच बच्चे डूब गए। जानकारी मिलने के बाद वहां हड़कंप मच गया। उसके बाद तीन बच्चों के शव को नदी से बरामद कर लिया गया जबकि बाकी की तलाश की जा रही है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि दिन दो बच्चों के शव बरामद हुए हैं दोनों आपस में सगे भाई हैं। दोनों अपने रिश्तेदारी के बच्चों के साथ घाघरा नदी में नहाने के लिए आए थे।

बताया जा रहा है कि टिकैतनगर कोतवाली क्षेत्र के चिर्रा गांव में गांव के रहने वाले 26 वर्षीय नूर आलम, 15 वर्षीय अहम रजा, 12 वर्षीय साद अहमद, 10 वर्षीय अमान और 12 वर्षीय हमजा आदि कुल पांच बच्चे घाघरा नदी में नहाने के लिए गए थे।
घाघरा नदी में नहाते समय पांचो बच्चे गहरे पानी में चले गए और एक के बाद एक सभी डूबने लगे। बच्चों को घाघरा नदी में डूबता देख आसपास मौजूद बच्चे शोर मचाए। शोर सुनकर वहां मौजूद मल्लाह तत्काल नदी में कूद गए।
नदी में कूदे मल्लाहों होने अमान और उसके भाई साद अहमद के शव को बरामद कर लिया जबकि अन्य बच्चों की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने के बाद वहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए। इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी और एसपी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। नदी में गोताखोरों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। शनिवार देर शाम एक अन्य बच्चे का शव भी बरामद कर लिया गया।
वहीं शनिवार रात तक डूबे लोगों की तलाश की गई। रात अधिक हो जाने के बाद सर्च आपरेशन बंद हो गया। वहीं रविवार सुबह में फिर सर्च आपरेशन शुरु हुआ। माैक पर काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद हैं। डूबे लोगों की तलाश जारी है।












Click it and Unblock the Notifications