बाराबंकी: टीचर से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
बाराबंकी। बैंक से पैसे निकाल कर जा रही एक शिक्षिका से उसके ही पूर्व छात्र ने अपने साथी के साथ मिलकर 30 हजार रुपए और मोबाइल की लूट की थी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटी गई नकदी बरामद की और पूरी वारदात का खुलासा किया। दोनों बदमाशों को जेल भेजा गया है। पूछताछ में आरोपी शैलेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि 24 मई को सफदरगंज पुलिस ने उसके भाई गीरेन्द्र मिश्र व उसके दो साथियों को मारफीन और बोलेरो के साथ पकड़ा था। उनकी पैरवी के लिए दोनों युवक बाराबंकी आते जाते थे। बोलेरो गाड़ी को छुड़वाने के लिए पैसे की जरुरत थी। जिसके चलते उन्होंने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

मामला बाराबंकी जिले का है। यहां अयोध्या जिले की निवासी शिक्षिका अनीता देवी 28 मई को सफेदाबाद के भारतीय स्टेट बैंक से 30 हजार रुपये निकाल कर अपने भाई के साथ मोटर साइकिल से अपने गांव जा रही थीं। तभी थाना रामसनेहीघाट क्षेत्र के भेन्दुआ गांव पावर हाउस के पास हाइवे पर बाइक सवार दो बदमाश शिक्षिका अनीता का पर्स छीन कर भाग गए थे। उसी में उसका मोबाइल भी था। पुलिस शिक्षिका के मोबाइल के सहारे ही बदमाशों तक पहुंची। शिक्षिका से लूट के मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से लूटी गई 30 हजार की नगदी के अलावा मोबाइल और बाइक भी बरामद की। पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम शैलेन्द्र कुमार मिश्र और रवी कुमार पाठक बताया है। लूट की शिकार हुई शिक्षिका ने भी दोनों बदमाशों की शिनाख्त की।
वहीं, एसपी डॉ. अरविद चतुर्वेदी ने बताया कि अयोध्या जिले के पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित लालपुर गांव निवासी ननकऊ की पुत्री अनीता देवी शिक्षिका हैं। जो 28 मई को कोतवाली नगर क्षेत्र में भारतीय स्टेट बैंक की सफेदाबाद शाखा में अपने भाई के साथ रुपये निकालने आई थीं। रुपये लेकर वह बाइक से वापस घर जा रही थीं। रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम भेंदुआ पावर हाऊस के पास से होकर जाते समय लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर अचानक बाइक सवार दो बदमाश आए चलती बाइक से अनीता का बैग छीनकर भाग गए, जिसमें तीस हजार रुपये व मोबाइल रखे थे।












Click it and Unblock the Notifications