दो नकाबपोश महिलाओं ने दुकान में की एंट्री, बाद में सीसीटीवी देखकर पता चली उनकी करतूत, देखिए वीडियो

बाराबंकी। बाराबंकी में एक ज्वैलरी की दुकान पर दो नकाबपोश महिलाओं ने अपने हाथ की सफाई दिखाते हुए दुकान पर रखे जेवर लूट लिए। ये शातिर महिलाएं इस बात से अनजान थीं कि उनकी यह करतूत कोई देख रहा होगा लेकिन उनकी चोरी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब दुकानदार ने सीसीटीवी में पूरा वाकया देखा तो उसके होश उड़ गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद जांच शुरू कर दी है।

two face covered woman entered in the shop and stole jewellery

बाराबंकी के थाना कुर्सी इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान पर दो महिलाएं बुर्के में आईं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि यह दोनों नकाबपोश महिलाएं किस प्रकार से चोरी की घटना को अंजाम दे रही हैं। सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद अब पुलिस इन महिलाओं को पकड़ने में जुट गई है।

two face covered woman entered in the shop and stole jewellery

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक आर.एस. गौतम ने बताया कि कुर्सी थाना इलाके में एक ज्वैलरी की दुकान पर दो नकाबपोश महिलाओं द्वारा चोरी की वारदात का मामला सामने आया है। इन महिलाओं के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी के आधार पर कई महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं और कुर्सी थाने के उपनिरीक्षक को इस मामले के खुलासे का जिम्मा सौंपा गया है। जल्द ही इस मामले का खुलासा करते हुए दोषी महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+