शराब के नशे में पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने बेटे सहित उतारा मौत के घाट

Barabanki news, बाराबंकी। बाराबंकी में पुलिस ने मां-बेटे की हत्या का खुलासा करते हुए महिला के पति को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला के पति ने ही नशे में अपनी पत्नी और बेटे की हत्या की थी। कड़ाई से पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बता दें, आरोपी अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

police disclosed mother son double murder case

पति-पत्नी दोनों पीते थे शराब

जिले के सफदरगंज क्षेत्र के लक्षबर बजहा गांव में महिला कविता और उसके बेटे की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो शक की सुई महिला के पति की ओर इशारा कर रही थी। पूछताछ में पता चला कि गुरुदीन और उसकी पत्नी कविता दोनों ही शराब के आदी थे। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था। कविता के साथ उसके उसी बेटे की हत्या हुई जो उसके पहले पति का था। ऐसे में पुलिस का शक पुख्ता होता गया। कड़ाई से पूछताछ घायल गुरुदीन सच उगल दिया। उसने बताया कि उसी ने नशे में पत्नी समेत बच्चों पर हमला किया था, जिसमें एक लड़के और कविता की मौत हो गई।

police disclosed mother son double murder case

नशे में पत्नी को पीटा, मौत

एसपी डॉक्टर सतीश कुमार ने बताया महिला के पति गुरुदीन ने ही उसकी हत्या की थी। गुरुदीन ने बताया कि शराब के नशे में उसका पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। इस दौरान कविता ने उसे और उसके बड़े बेटे को मारा था, जिसकी वजह से वह बेहोश हो गया और उसके बड़े बेटे की मौत हो गई। जब उसे होश आया तो वह बहुत नशे में था। नशे में ही उसने पत्नी को मारा, जिससे उसकी मौत हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+