बाराबंकी: न्यायिक अभिरक्षा से फरार हुआ कैदी चढ़ा पुलिस के हत्थे, पत्नी के साथ भागने का था प्लान

बाराबंकी। पिछले दिनों बाराबंकी जेल में निरुद्ध एक बंदी उस वक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था जब पुलिस उसे लेकर पेशी के लिए सुल्तानपुर जनपद गई थी। बंदी को लेकर गए दो सिपाहियों को दोषी मानते हुए पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया था। इस बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि बंदी खुद अपने आप को पुलिस के हवाले किए जाने का दावा कर रहा है।

police caught absconded prisoner in barabanki

पुलिस को चकमा देकर हुआ था फरार

बाराबंकी पुलिस की गिरफ्त में आया सोनू सिंह एक मामले में बाराबंकी जिला कारागार में निरुद्ध है। पिछले दिनों पुलिस एक मामले में उसे सुल्तानपुर जनपद में पेशी पर लेकर गई थी। पेशी से लौटते समय थाना हैदरगढ़ के पास सोनू सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। सोनू सिंह को पेशी पर ले जाने वाले दो पुलिसकर्मियों को लापरवाही का दोषी मानते हुए बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक ने निलंबित कर दिया था। सोनू सिंह को मीडिया के सामने पेश कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने का दावा किया है, जबकि सोनू सिंह ने बताया कि उसने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया है।

पत्नी के साथ भागने की फिराक में था

बाराबंकी के पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि सोनू सिंह पिछले दिनों पुलिस को चकमा देकर न्यायिक अभिरक्षा से फरार हो गया था। सोनू सिंह को पुलिस जनपद सुल्तानपुर एक मामले में पेशी पर लेकर गई थी। सोनू सिंह ने अनुमति लेकर अपनी जमीन 2 लाख में बेची थी और अपने साले के नाम गाड़ी खरीद कर अपनी पत्नी के साथ जिले से बाहर भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे उसकी पत्नी और उसके साले को गिरफ्तार कर लिया है। अब पेशी पर जाने वाले बंदी की और कड़ी निगरानी रखी जाएगी, जिससे ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+